विन डीजल का गुरूवार को भारत आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। विन डीजल भी सुबह-सुबह चार्टर्ड फ्लाइट से मुंबई पहुंचे। दीपिका ने विन का स्वागत मुंबई एयरपोर्ट पर किया। दीपिका बैंड-बाजे के साथ विन डीजल को लेने एयरपोर्ट पहुंचीं थी।
हॉलीवुड स्टार विन डीजल अपनी नई फिल्म ‘XXX रिटर्न ऑफ द जेंडर केज’ को प्रमोट करने भारत आए हैं। उनके साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी काम कर रहीं हैं।
गुरुवार सुबह जब यह जोड़ी जब मुम्बई एयरपोर्ट पर नजर आई तो फैंस ने उन्हें घेर लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विन डीजल दो दिनों तक मुंबई में रहेंगे। इस दौरान वो मीडिया से भी रूबरू होंगे। दीपिका पादुकोण की भी यही कोशिश होगी कि मेहमानों के स्वागत में कोई कमी न रह जाए।