VIDEO- शाहिद अफरीदी का तिरंगा के लिए ये आदर आपको भावुक कर देगा !

0

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी द्वारा भारतीय राष्ट्रिय ध्वज को दिए गए आदर ने उन्हें भारत में क्रिकेट के दीवानो का दीवाना बना दिया है।

दरअसल आफरीदी इस समय स्विट्ज़रलैंड में आइस क्रिकेट की प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं जहाँ उनके साथ शोएब अख्तर, महिला जयवर्दने, जैक कालिस सहित वीरेंदर सेहवाग भी मौजूद हैं। प्रतियोगिता के दुसरे मैच के बाद वहां मौजूद फैंस ने उनसे फोटो खिंचवाने की अपील को तो अफरीदी ना नहीं कर सके।

लेकिन जब वो भारतीय फैंस के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उन्होंने तिरंगे को ठीक से नहीं पकड़ रखा था। बस क्या था, अफरीदी ने भारतीय फैंस से कहा को वो तिरंगे को ठीक से पकड़ें।

उनके इस वीडियो के आने के बाद भारत में फैंस उनका शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहे हैं। तिरंगा के प्रति उनके आदर की अहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है कि मौजूदा दौर में हिन्दुत्ववादियों पाकिस्तान की राजनीति कर देश में सौहार्दपूर्ण माहौल को खराब करने की पूरी कोशिश की है।

ज़ाहिर है सोशल मीडिया पर इस समय अफरीदी की जैम कर तारीफ़ हो रही है।

 

 

 

 

Previous articleShahid Afridi’s respect for Indian flag will melt your heart
Next articleबिग्ग बॉस के इस पूर्व प्रतियोगी को हनुमान जन्मस्थान के बाहर हॉट पेंट में फोटो लेने पर होना पड़ा ट्रोल