कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवार की घोषणा की। इस सीट से अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि उर्मिला हाल ही में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। उनका मुकाबला बीजेपी के गोपाल शेट्टी से होगा।

बता दें कि बुधवार (27 मार्च) को ही उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में शामिल हुईं थी। उन्होंने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा और पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी।
गौरतलब है कि उर्मिला 1990 के दशक में हिंदी सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। उन्होंने ‘रंगीला, ‘सत्या, ‘खूबसूरत’, ‘जुदाई’, ‘जंगल’ और अन्य कामयाब फिल्मों में काम किया।
Congress Central Election Committee announces the candidate for the Mumbai North Constituency for the ensuing elections to the Lok Sabha pic.twitter.com/SGM7LD9AGT
— Congress (@INCIndia) March 29, 2019
वहीं, कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने लोकसभा के लिए आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवारों की अगली सूची की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने बिहार से 4, ओडिशा से 7 और उत्तर प्रदेश से 1 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार सासाराम (बिहार) से चुनाव लड़ेंगी। बिहार के सुपौल से रंजीत रंजन, समस्तीपुर से अशोक कुमार, मुंगेर से नीलम देवी को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से सुप्रिया श्रीनाते को टिकट दिया है।
Congress Central Election Committee announces the next list of candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha. pic.twitter.com/GJtsbbxUOj
— Congress (@INCIndia) March 29, 2019
बता दें कि, आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कई कलाकारों और खिलाड़ियों को मौका दिया है। कांग्रेस भी कलाकारों और चर्चित हस्तियों को पार्टी में शामिल करने की कोशिशों में लग गई है।