पीएम मोदी के ‘मित्रों’ शब्द का डिक्शनरी ने बताया हास्यपूर्ण मतलब

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैलियो को संबोधित करते समय सुनने वाले श्रोताओं को मित्रो (दोस्त) कहकर संबोधित करते हैं। वो रैलिया चाहे चुनावी हो या पीएम नोटबंदी की ऐतिहासिक घोषणा को संबोधित कर रहे हो। मित्रो उनका तकिया कलाम बन चुका है।

मित्रो शब्द का उनका उपयोग सोशल मीडिया पर कई हंसाने वाली वीडियो का एक विषय बन गया है। और अब इस शब्द को शहरी शब्दकोश [डिक्शनरी] की वेबसाइट पर जगह मिल गई है।

आरून पेखम की शहरी शब्दकोश[डिक्शनरी] है, जो आपके चारों ओर बोली जाने वाली भाषा को समझने में मदद करती है। उस डिक्शनरी में मित्रों शब्द को वर्णित किया गया है।

  1. लोगों का एक ऐसा समूह जिसके बारे में अनजान हो। एक ऐसी चीज़ की मार पड़ना जिसके असर से निकलने में काफी वक्त लगेगा।

2.बड़े समूहों के लिए बुरी खबर के लिए एक अग्रदूत।

भारत: हिन्दी शब्द मित्रो से, जिसका विडंबना अर्थ ‘दोस्त’ है। हाल के दिनों में यह क्रूर प्रभाव को जनविरोधी घोषणाओं की एक श्रृंखला बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया है।

आउटलुक वेबसाईट से बात करते हुए आरुन ने कहा, “मैंने ये वेबसाईट डिक्शनरी डॉट कॉ़म की पैरोडी के रुप में 1999 में शुरु की थी। मैंने अपना कॉलेज शुरू किया था, और मैंने सोचा कि अगर मेरे दोस्त और मैं डिक्शनरी लिखूं तो यह मजेदार होगा। मैंने यह भी महसूस किया कि लोग डिक्शनरी को बहुत गंभीरता से लेते हैं। कुछ मायनों में, शहरी डिक्शनरी एक नियमित डिक्शनरी से अलग है। परिभाषाएँ, शोध से नहीं खुद से लिखी होती हैं।

Previous articleTriple Talaq unconstitutional, violates rights of Muslim women: Allahabad High Court
Next articleपर्सनल लॉ बोर्ड संविधान से ऊपर नहीं, ‘तीन तलाक’ पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की टिप्पणी