UPSC Civil Services Final Results 2019: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2019 का परिणाम upsc.gov.in पर घोषित, प्रदीप सिंह ने किया टॉप

0

UPSC Civil Services Final Results 2019: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का अंतिम परिणाम मंगलवार (4 अगस्त) को घोषित कर दिया। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 के परिणामों की घोषणा और वर्ष 2019 के टॉपर्स की लिस्ट अपने ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की है।परिणामों के अनुसार सिविल सेवा परीक्षा 2019 में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा रही हैं।

UPSC

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा परिणाम नोटिस के अनुसार, कुल 829 उम्मीदवारों की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य लोक सेवाओं के लिए अनुशंसा की गई है। इन उम्मीदवारों में 304 उम्मीदवार सामान्य वर्ग, 78 उम्मीदवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 251 उम्मीदवार अन्य पिछड़ा वर्ग, 129 अनुसूचित जाति और 67 उम्मीदवार अनुसूचित जनजाति के शामिल हैं।

बता दें कि, संघ लोक सेवा आयोग द्वारा (यूपीएससी) ने सिविल सेवा के लिए सितंबर 2019 में लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इस साल फरवरी से अगस्त के बीच हुए साक्षात्कार के बाद अंतिम परिणाम जारी किया गया था। परीक्षा के आधार पर आयोग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ए और ग्रुप बी के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए संस्तुति की गई है। सिविल सेवा परीक्षा हर साल तीन चरणों में आयोजित की जाती है जिसमें प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होता हैं।

ऐसे चेक करें अपना परिणाम:

  1. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. Latest सेक्शन पर जाएं जहां परिणाम 2019 घोषित किया गया है।
  3. पीडीएफ फॉर्मेट में परिणाम जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  4. शीट से अपना रोल नंबर जांचें और आगे के लिए एक कॉपी सेव करें।
Previous articleJSPL’s impressive growth continues amidst COVID-19 as July steel output rises to 7.40 LT, sales at 7.62 LT
Next article“Continuing the enabling of fascism”: Priyanka Gandhi Vadra faces brutal attack for endorsing Bhoomi Pujan in Ayodhya