UPSC Civil Services Main Exam 2020 Timetable Released: UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 की डेटशीट जारी, upsc.gov.in पर देखें टाइम टेबल

0

UPSC Civil Services Main Exam 2020 Timetable Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 पास की है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से यूपीएससी सिविल सर्विस मुख्य 2020 परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC

आयोग द्वारा शुक्रवार (6 नवंबर, 2020) को जारी यूपीएससी मेंस 2020 शेड्यूल के अनुसार, मुख्य परीक्षाओं का आयोजन 8 जनवरी 2021 से किया जाएगा। यूपीएससी सिविल सर्विसेस मेन एग्जाम 2020 टाइम-टेबल के अनुसार परीक्षाएं 8 जनवरी 2021 से 17 जनवरी 2021 तक चलेंगी। परीक्षा पहले दिन एक पाली में और बाकी दिनों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2 से 5 बजे तक होगी।

  • 8 जनवरी – पेपर 1 निबंध सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • 9 जनवरी – पेपर 2 सामान्य अध्ययन-1 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) और पेपर 3 सामान्य अध्ययन-2 (दोपहर 2 बजे से दोपहर 5 बजे तक)
  • 10 जनवरी – पेपर 4 सामान्य अध्ययन-3 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) और पेपर 5 सामान्य अध्ययन-4 (दोपहर 2 बजे से दोपहर 5 बजे तक)
  • 16 जनवरी – भारतीय भाषा (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) और अंग्रेजी (दोपहर 2 बजे से दोपहर 5 बजे तक)
  • 17 जनवरी – पेपर 6 वैकल्पिक विषय पेपर-1 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) और पेपर 7 वैकल्पिक विषय पेपर-2 (दोपहर 2 बजे से दोपहर 5 बजे तक)

गौरतलब है कि, यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) समेत की तरह की सिविल सेवओं के लिए अधिकारियों का चयन करने के लिए प्रतिवर्ष तीन चरणों में प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कराती है।

Previous articleArnab Goswami will have to spend another night in custody as Bombay High Court defers hearing till Saturday
Next articleUnseen photos! Nita Ambani arrives in UAE with son Akash Ambani as lucky charm for Mumbai Indians; daughter-in-law Shloka Mehta, daughter Isha Ambani stay away