छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने सरेआम महिला को बेरहमी से पीटा

0

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दबंगो द्वारा छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। इस मारपीट में महिला का सर फट गया। मौके पर मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी सबकुछ देखती रही और कोई भी व्यक्ति महिला को बचाने सामने नहीं आया।

मीडिया रिपोट्स के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश में मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र में अरविंद तिवारी अपनी पत्नी वंदना के साथ रहते हैं। सोमवार दोपहर दोनों पति-पत्नी एक दुकान का पता पूछ रहे थे, तभी उसी क्षेत्र के आनंद यादव से महिला का विवाद हो गया।

इसके बाद आनंद ने अपने एक सहयोगी के साथ मिल कर दोनों पति-पत्नी की जमकर पिटाई की। जब तक पुलिस पहुंचती दोनों दबंग भाग गए। दोनों पति-पत्नी को बीच सड़क पर लाठियों से बुरी तरह पीटा गया।

युवती ने बताया, लफंगों ने उससे कहा कि वह कैसे कपड़े पहनती है और फिर उसके साथ छेड़खानी व मारपीट की। उसे लाठियों से बीच सड़क पर पीटा गया। हैरत की बात यह है कि इस दौरान कोई भी उन्हें बचाने के लिए नहीं आया। घायल महिला ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। किशनी पुलिस ने महिला का मेडिकल करा कर तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Previous articleRBI changing rules like PM Modi changes his clothes: Rahul Gandhi
Next articleIndia defeat England to win series 4-0, end 2016 as number 1 Test Team