टीवी अभिनेत्री वीजे चित्रा ने 28 साल की उम्र में की खुदकुशी, होटल के कमरे में मिला शव; कुछ दिनों पहले ही की थी सगाई

0

तमिल की मशहूर टीवी अभिनेत्री वीजे चित्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। वीजे चित्रा 28 साल की थीं। बताया जा रहा है कि, वीजे चित्रा ने चेन्नई के नसरपेट में एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह होटल के कमरे में उनका शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है। उनके निधन की खबर सुनकर साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

वीजे चित्रा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने हाल ही में चेन्नई के एक मशहूर बिजनेसमैन हेमंत रवि से सगाई की थी। ख़बरो के मुताबिक, चित्रा अपने मंगेतर के साथ ही रह रही थीं। चित्रा को पांडियन स्टोर्स के सीरियल में उनके किरदार के लिए जाना जाता है, जो फिलहाल विजय टीवी पर प्रसारित होता है। चित्रा इस धारावाहिक में मुलई की भूमिका में हैं।

बताया जा रहा है कि ईवीपी फिल्म सिटी में शूटिंग करने के बाद चित्रा रात करीब 2:30 बजे होटल लौटी थी। वो होटल में अपने मंगेतर के साथ रह रही थीं। पुलिस को दिए बयान में हेमंत ने बताया कि होटल आने के बाद चित्रा ने कहा कि वो नहाने जा रही हैं लेकिन वो काफी देर तक बाहर नहीं आईं और ना ही दरवाजा खटखटाने पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी।

इसके बाद हेमंत ने होटल के स्टाफ को इसके बारे में जानकारी दी और जब डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो सीलिंग से उनका शव लटका मिला। अभिनेत्री के फैंस के लिए यह यकीन कर पाना मुश्किल है कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहीं। फैंस ट्वीट कर कह रहे हैं कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि चित्रा ने सुसाइड कर लिया और अब इस दुनिया में नहीं हैं।

Previous articleमहाराष्ट्र: रिजर्व बैंक ने कराड जनता सहकारी बैंक का लाइसेंस किया रद्द
Next articleUPSC Civil Services Main Exam Admit Card 2020: सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड upsc.gov.in पर जल्द होंगे जारी, 8 जनवरी 2021 को आयोजित होगी परीक्षा