पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुई एक शादी इन दिनों पूरे देश में चर्चित हो रही है। ये देश में पहली बार ट्रांसजेंडर की कानूनी रूप से हुई शादी है। 30 वर्षीय ट्रांसजेंडर महिला श्री घटक ने पिछले साल कोलकाता में पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाज से संजय से शादी रचाई थी। श्री घटक जन्म से लड़का हैं, लेकिन उन्होंने संजय से शादी करने के लिए सर्जरी करवाकर लड़की बनी हैं।
श्री घटक ने संजय मुहूरी को अंगुठी पहनाकर दुनिया को संदेश दे दिया है कि प्यार सबके लिए समान होता है। बता दें कि, इस शादी से पहले दोनों के बीच लंबे समय तक अफेयर चला था। श्री घटक जन्म से लड़का हैं, लेकिन उन्होंने संजय से शादी करने के लिए सर्जरी करवाकर लड़की बनी हैं। इस शादी को कानूनी मान्यता मिलने की बात न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्री घटक ने बताया कि जब आठवीं क्लास में पढ़ती थीं तभी स्कूल में उनकी मुलाकात संजय से हुई। शुरुआत में दोनों दोस्त थे, लेकिन कुछ साल बाद एक-दूसरे को पसंद करने लगे। जब दोनों के बीच प्यार हो गया तो उन्होंने इस रिश्ते को शादी का रूप देने का फैसला किया उस वक्त दोनों लड़के थे, इसलिए शादी में अड़चन आ रही थी। काफी सोच विचार के बाद श्री घटक ने साल 2015 में सर्जरी करवाई और अपना सेक्स चेंज करवा लिया, इसके बाद साल 2016 में दोनों ने शादी रचा ली।
श्री घटक कहती हैं, ‘मुझे संजय से ठीक उसी तरह प्यार हुआ जैसे किसी लड़की को किसी लड़के से होता है। प्यार शारीरिक बनावट देखकर नहीं दिलों के बीच होता है।’ संजय कहते हैं कि समाज की उपेक्षा के चलते हम कई बार इस रिश्ते को लेकर कन्फ्यूज भी हुए, लेकिन हमारे प्यारे में कभी भी कमी नहीं आई। इसी का नतीजा है कि हमने इस रिश्ते को शादी तक पहुंचाने में कामयाब हुए।
ट्रांसजेंडर श्री घटक ने बताया कि मेरा लोगों ने काफी मजाक उड़ाया और मुझे कई बार मारा-पीटा भी गया। पूरे परिवार में मां के अलावा मेरी भावनाओं को समझने वाला कोई भी नहीं था, मां ही मेरे साथ आखिरी तक खड़ी रहीं। वहीं संजय मुहूरी और श्री घटक ने ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी के लिए नया उदाहरण पेश किया है।