टोक्यो पैरालंपिक में रविवार को कृष्णा नागर ने गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया है। पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर ने SH6 कैटेगरी फाइनल में हांगकांग के चू मन काई के खिलाफ 21-17, 16-21, 21-17 से जीत दर्ज की।
भारत के दिग्गज पैरा शटलर कृष्णा सिंह ने टोक्यो पैरालंपिक्स 2020 में रविवार को देश को पांचवां गोल्ड मेडल दिलाया। टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में यह भारत का चौथा पदक है। लेकिन, टोक्यो पैरालंपिक में यह भारत का 5वां गोल्ड है। कृष्णा सागर के गोल्ड मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई और ट्वीट करके पैरा एथलीट को बधाई दी।
कृष्णा से पहले बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने गोल्ड, सुहास यतिराज ने सिल्वर और मनोज सरकार ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। इसके साथ ही टोक्यो ओलंपिक में भारत की पदकों की संख्या 19 हो गई है। भारत ने अब तक 5 गोल्ड, आठ सिल्वर और छह ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। भारत टोक्यो पैरालंपिक में निशानेबाजी में पांच और बैडमिंटन में चार पदक जीत चुका है।