त्रिपुरा में TMC की नेता सायोनी घोष गिरफ्तार, अभिषेक बनर्जी ने सीएम बिप्लब कुमार देब पर साधा निशाना

0

टीएमसी युवा कांग्रेस प्रमुख सायोनी घोष को अगरतला पुलिस ने एक जनसभा में कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को कुचलने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सायोनी घोष

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, पश्चिम त्रिपुरा के अतिरिक्त एसपी (शहरी) बीजे रेड्डी ने रविवार को बताया कि, “सायोनी घोष को प्रारंभिक साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। हमने आईपीसी की धारा 307, 153 के तहत मामला दर्ज किया है।”

वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा के गुंडों ने सयोनी घोष, सुबल भौमिक, सुष्मिता देब और कुणाल घोष पर “भाजपा के गुंडों” द्वारा हमला बोला। इस घटनाक्रम के बाद टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने त्रिपुरा दौरे पर जाने का फैसला किया है, ताकि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता दिखाई जा सके।

सयोनी घोष अगरतला में तृणमूल कांग्रेस के लिए नगर निकाय चुनावों के लिए प्रचार में शामिल थीं। आरोप लग रहा है कि वह भाजपा की एक सभा से गुजर रही थीं, इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को कुचलने की कोशिश की। इससे अराजकता फैल गई, जिससे भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि, सयोनी घोष ने शनिवार रात को त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब की एक सभा में खलल डालने का प्रयास किया। घोष पर हत्या का प्रयास और लोगों के बीच वैमनस्यता फैलाने का आरोप लगाया गया है।

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल त्रिपुरा में पुलिस की कथित बर्बरता के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के लिए रविवार रात दिल्ली पहुंच गए। टीएमसी ने शाह से मुलाकात का समय मांगा है और पार्टी के नेता सोमवार सुबह से धरना पर बैठने वाले हैं।

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘‘त्रिपुरा में गुजरात मॉडल। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस इस तरह की फासीवादी क्रूरता को कभी स्वीकार नहीं करेगी। तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिल्ली रवाना।’’ सूत्रों ने बताया कि पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में 15 से अधिक सदस्य शामिल हैं। (इंपुट: भाषा के साथ)

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous article“सत्ता के तलवे चाटने से ज़्यादा मेहनत लगती है पंक्चर बनाने में”: ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ के एंकर सुशांत सिन्हा के ट्वीट पर बिफरीं बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर
Next articleदिल्ली में दरिंदगीः सिविल डिफेंस के कर्मचारी ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, लिफ्ट देने का झांसा देकर किया था किडनैप