लंदन ब्रिज चाकूबाजी हमला: आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तत होने के मामले में सजा काट चुका था हमलावर

0

ब्रिटेन के मशहूर लंदन ब्रिज के निकट शुक्रवार को हुई चाकूबाजी में शामिल संदिग्ध 2012 में भी आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तत होने का दोषी पाया गया था।

लंदन
फोटो: bhaskar.com

गौरतलब है कि, ब्रिटेन के मशहूर लंदन ब्रिज के निकट शुक्रवार को हुई चाकूबाजी की घटना में दो लोग मारे गए थे। वहीं, स्कॉटलैंड यार्ड ने फर्जी विस्फोटक जैकेट पहने एक पुरुष संदिग्ध को घटनास्थल पर मार गिराने की पुष्टि की थी। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान 28 वर्षीय उस्मान खान के तौर पर की है। साथ ही उन्होंने कहा कि घटना में किसी और के शामिल होने की फिलहाल कोई आशंका नहीं है।

स्कॉटलैंड यार्ड के ‘हेड ऑफ काउंटर टेररिज्म पुलिसिंग’ के सहायक आयुक्त नील बसु ने बताया कि उसकी पहचान हो गई है। 2012 में उसे आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तत होने का दोषी पाया गया था और दिसम्बर 2018 में ही उसे जेल से रिहा किया गया। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक बयान में कहा, ‘‘जांच जारी है। पुलिस पुष्टि कर सकती है कि यह एक आतंकवादी घटना है।’’

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहीं तस्वीरों में दिख रहा है कि एक संभावित संदिग्ध को पुलिस अफसर हिरासत में ले रहे हैं। कुछ ऐसे वीडियो भी हैं जिसमें लोग दहशत के मारे इधर-उधर भाग रहे हैं। लंदन ब्रिज पर यातायात रुका हुआ है और आसपास के दफ्तरों और इमारतों को बंद कर दिया गया है।

ब्रिटेन के आतंकवाद रोधी अधिकारियों ने जांच अपने हाथ में ले ली है और घटना को आतंकवादी घटना घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने ब्रिज की घेराबंदी कर रखी है। लंदन ब्रिज उन इलाकों में से एक है जहां जून 2017 में आईएसआईएस के आतंकी हमले में 11 लोगों की जान गई थी। (इंपुट: एजेंसी के साथ)

Previous articleGDP को लेकर प्रियंका गांधी का हमला, बोलीं- “भारत और उसकी अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार ने अपनी नाकामी के चलते बर्बाद कर दिया”
Next articleDavid Warner smashes maiden triple-century of his career against struggling Pakistan, sets new record