तमिल के मशहूर अभिनेता विवेक का शनिवार (17 अप्रैल) की सुबह चेन्नई के अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। दिल का दौरा पड़ने के बाद विवेक को शुक्रवार की सुबह अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि तड़के सुबह 4:35 बजे अभिनेता का निधन हो गया। अंतिम संस्कार के लिए उनका पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर पहुंचा है। एक दिन पहले शुक्रवार को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अचेत होने पर चेन्नई के वडापलानी स्थित एसआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उन्हें गहन चिकित्सा इकाई ने ईसीएमओ सपोर्ट सिस्टम पर रखा था।
उनके निधन से साउथ फिल्म जगत में शोक हो गया है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग उन्हें अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एएमएमके पार्टी के जेनरेल सेक्रेटरी टीटीवी दिनाकरण ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विवेक रजनीकांत, थलपति विजय, विक्रम और धनुष जैसे स्टार्स के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।
देखें कुछ ट्वीट:
மருத்துவமனையில் சிகிச்சை பெற்று வந்த நடிகர் திரு.விவேக் அவர்கள் காலமானார் என்ற செய்தியறிந்து மிகுந்த வேதனை அடைந்தேன். அவரது மறைவு திரையுலகிற்கு மட்டுமல்ல; ஒட்டுமொத்த தமிழ்ச்சமூகத்திற்குமே பேரிழப்பாகும். 1/3
— TTV Dhinakaran (@TTVDhinakaran) April 17, 2021
May his soul rest in peace! #RIPVivek #Vivek pic.twitter.com/r1VnHEC4YM
— Behindwoods (@behindwoods) April 17, 2021
Not able to believe this… He made us laugh, he educated us through his performances, he cared for this world and helped teach us how to take care of it.
There will never be another like you sir.
We will miss you.
Rest in peace @Actor_Vivek sir#ripvivek pic.twitter.com/3JXfRkn3T2— Gautham Karthik (@Gautham_Karthik) April 17, 2021
OMG..cant believe I woke up to this Shocking news abt Legendary @Actor_Vivek sir????????
Heartbreaking..
Greatest Comedian of our Times who always incorporated a Social Message into his COMEDY
I hav always been his diehard FAN
U wl live in our Hearts forever dear Sir????????????#ripvivek pic.twitter.com/4ferfSsgDm
— DEVI SRI PRASAD (@ThisIsDSP) April 17, 2021
RIP #Vivek sir! You will be missed. pic.twitter.com/ZLSFtAbhSm
— Nivin Pauly (@NivinOfficial) April 17, 2021
Shocking news to start the day! Actor #Vivek @Actor_Vivek sir passes away. He was 59
Amazing actor who entertained us for so many decades with his cracking comedy, thoughtful msgs for the society, propagating Abdul Kalam's messages, planting trees & lot more. RIP sir???? #RIPVivek
— Kaushik LM (@LMKMovieManiac) April 17, 2021
59 वर्षीय कॉमेडियन ने गुरुवार को कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया था। अभिनेता ने वैक्सीन का पहला डोज लेने के बाद अभिनेता ने सभी से इसको लगवाने की गुजारिश की थी। हालांकि, डॉक्टर्स और विवेक के परिवार वालों का कहना है कि, हार्ट अटैक का वैक्सीनेशन से कोई लेना देना नहीं है।
विवेक के प्रवक्ता निखिल मुरुगन ने शुक्रवार को कहा था, उनकी तबीयत सही थी और शुक्रवार सुबह हो रोजाना की तरह अपने परिवार के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक उनको चक्कर आया और वो बेहोश हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में उनको वडापलानी के SIMS अस्पताल मे भर्ती करवाया गया।
फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 1980 में बालाचंदर की फिल्म से शुरूआत की थी। इसके बाद वो तमिल सिनेमा में छा गए और कई सारी फिल्मों में काम किया। वहीं, सुपरस्टार रजनीकांत के साथ उनकी फिल्म शिवाजी द बॉस जब आई, तो वो पूरे देश में फेमस हो गए।