भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वरिष्ठ नेता और मोदी सरकार में पूर्व विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज ने रविवार को एक ट्रोलर को ऐसा जवाब दिया कि उसकी बोलती बंद हो गई।
फाइल फोटोदरअसल, शनिवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित का निधन हो गया था। इसके बाद रविवार को दिल्ली प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का निधन हो गया था। इसके बाद पूरे देश से उनके लिए संवेदनाएं व्यक्त की जा रही थीं। उनके निधन पर बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने आधिकारिक ट्वीट से उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट पोस्ट किया। इस पर सुषमा स्वराज ने दो ट्वीट किए। अपने ट्वीट में उन्होंने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
मांगे राम गर्ग के निधन पर पहले ट्वीट में सुषमा ने लिखा, ‘श्री मांगे राम गर्ग जी के अकस्मात निधन का समाचार सुन कर बहुत दुःख हुआ। वह भारतीय जनता पार्टी के बहुत निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने अनेक पदों पर रह कर अपने दायित्व को बहुत ज़िम्मेदारी और कर्मठता से निभाया। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है।’
इसके बाद सुषमा ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘मृत्यु के बाद भी उन्होंने देहदान करके अपने पार्थिव शरीर को भी समाज के लिए समर्पित कर दिया। उनकी स्मृति को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।’
मृत्यु के बाद भी उन्होंने देहदान करके अपने पार्थिव शरीर को भी समाज के लिए समर्पित कर दिया। उनकी स्मृति को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) July 21, 2019
इसके जवाब में एक शख्स ने भी ट्वीट किया, जिसपर सुषमा के कई चाहने वालों ने आपत्ति जताई लेकिन सुषमा ने उसका अपने अंदाज में जवाब दिया। ‘इरफान ए. खान’ नामक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘आप की भी बहुत याद आएगी एक दिन। शीला दीक्षित जी की तरह अम्मा।’ इस ट्वीट से सुषमा के कई शुर्भंचतक भड़क गए। लेकिन सुषमा ने अपने ही अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, इस भावना के लिए आपको मेरा अग्रिम धन्यवाद। मैं आपकी इस सोच के लिए आपको धन्यवाद देती हूं।
Is bhawana ke liye apko mera agrim dhanyawad.
I thank you in anticipation for this kind thought. https://t.co/pbuW6R6gcE
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) July 21, 2019
बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि जब सुषमा स्वराज ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट औऱ कमेंट से लोगों का दिल जीता हो। इसके पहले भी कई बार उन्होंने अपनी इश कला से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है।