हिंदू जागरण संघ के ट्वीट पर भड़की सुषमा स्वराज, हिंदू-मुस्लिम भेदभाव के आरोप पर दिया करारा जवाब

0

सुषमा स्वराज को हमेशा ही ट्वीटर के माध्यम से लोगों की मदद करते हुए देखा गया है। उन्होंने इसमें एक मिसाल कायम की है। एक विवादित ट्वीट का जवाब देते हुए उन्होंने हिन्दु-मुस्लिम के बीच भेदभाव करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है।

हिंदू जागरण संघ नामक एक ट्वीटर हैंडल से पीएम मोदी और सुषमा स्वराज को इंगित करते हुए ट्वीट किया गया और सुषमा स्वराज पर आरोप लगाया कि वे सिर्फ मुस्लिमों के ही वीजा आवेदनों पर ध्यान देती है।

हिंदू जागरण संघ नामक ट्वीटर हैंडल लिखता है कि मोदीजी आपकी मंत्री सुषमा केवल मुस्लिमों के वीजा पर ध्यान देती है। लेकिन हिंदुओं को भारत का वीजा हासिल करने में शोषण का सामना करना पड़ रहा है। यह बेहद दुखद है।

हिंदू जागरण संघ के इस ट्वीट पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पलटवार किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, भारत मेरा देश है। भारतीय मेरे लोग हैं। जाति, राज्य, भाषा या धर्म मेरे लिए महत्व नहीं रखते।

सुषमा स्वराज के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर हिंदू जागरण मंच की कड़ी निंदा की जाने लगी। मशहूर गायक विशाल डडलानी ने सुषमा स्वराज के इस जवाब की जमकर प्रशंसा की।

इसके अलाव अन्य लोगों सुषमा स्वराज के समर्थन दिखे और लोगों ने उनके ट्वीट पर प्रतिक्रियाएं देते हुए इसे सुषमा स्वराज का सराहनीय प्रयास बताया।

https://twitter.com/AAPVind/status/822657589490188289

Previous articleCongress to release its Goa manifesto on Jan 23
Next articleराजनेताओं के नाम पर नहीं रखा जाना चाहिए देश में किसी भी चीज का नाम: ऋषि कपूर