देखें वीडियोः कपिल की लोकप्रियता को पछाड़ते हुए सुनील ग्रोवर ने बनाया कॉमेडी का डबल डोज

0

भले ही सुनील ग्रोवर इन दिनों कपिल शर्मा का काॅमेडी शो नहीं कर रहे हो लेकिन सोनी टीवी पर दिखाए अपने एक संगीत शो में कपिल शर्मा की लोकप्रियता को उन्होंने पछाड़ दिया। इस शो में सुनील अपने डबल किरदार में दिखें और उनकी पहचान रिंकू भाभी और डाॅ मशहूर गुलाठी के रूप में की जाती है। इन्हीं किरदारों में सुनील ने सोनी टीवी के लिए धमाल मचाया।

सोनी इंटरटेनमेंट पर आने वाले सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का आखिरी पढ़ाव यानी ग्रांड फिनाले रविवार को समाप्त हुआ। इस दौरान सुनील ग्रोवर ने अपनी प्रस्तुति दी। सिंगिग के इस प्रोग्राम में सुनील ने काॅमेडी की धूम मचा दी।

कपिल शर्मा विवाद के बाद सुनील ग्रोवर सोनी चैनल के इंडियन आइडल शो में होस्ट करन वाही और पारितोष त्रिपाठी के साथ नजर आए। ग्रैंड फिनाले में सुनील का साथ सुगंधा मिश्रा ने दिया। इस दौरान रिंकू भाभी-डॉ गुलाटी यानी ग्रोवर कंटेस्टेंट के साथ मस्ती-मजाक करते नजर आए।

शो में सबसे पहले सुनील ने फराह खान के साथ रोमांस किया इसमें खास बात यह थी कि उन्होंने शाहरूख खान के स्टाइल में फराह से न सिर्फ अपने प्यार का इजहार किया बल्कि उनके लिए एक खास गीत भी गाया। इसके बाद सुनील ने अपने सभी मशहूर किरदारों से लोगों को हंसाया।

आपको बता दे कि कपिल से इन दिनों अपने काॅमेडी शो की शूटिंग नहीं हो पा रही है पिछले दिनों उन्होंने केवल 10 मिनट के शूट के बाद ही अपना शो रोक दिया था। सुनील काफी दिनों बाद इस शो में दिखें लेकिन वो अपने पूरे जोश के साथ नज़र आए और काॅमेडी का डबल डोज पेश किया।

Previous articlePriyanka Chopra beats Angelina Jolie, Michelle Obama to become second most beautiful woman
Next articleAAP विधायक देवेन्द्र सहरावत की सदस्यता को अयोग्य ठहराए जाने पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इंकार