हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता व निर्देशक अनुराग कश्यप हर मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय पेश करते हैं। वो न सिर्फ सिनेमा जगत से जुड़े मुद्दे बल्कि आम सामाजिक मुद्दों और घटनाओं पर भी अपनी बात खुलकर रखते हैं। पिछले काफी दिनों से सीएए, एनआरसी और जेएनयू जैसे मुद्दों पर अनुराग कश्यप काफी मुखर हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना कर रहे हैं। अब इस मुद्दे पर सिंगर और अभिनेत्री रहीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अनुराग कश्यप पर निशाना साधा हैं।
सुचित्रा कृष्णमूर्ति से सोशल मीडिया पर एक यूजर ने नेपोटिजम में चर्चा की और इसके जवाब में उन्होंने अनुराग कश्यप का उदाहरण देते हुए उन्हें लपेट लिया। उन्होंने कहा कि लोगों को खुद को साबित करना चाहिए, न कि दूसरों की बेइज्जती करनी चाहिए। सुचित्रा ने कहा कि दूसरों पर नाराजगी जाहिर करने के बजाय लोगों को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।
Confidence bhi kismet hoti hai. Gods gift. Jis Insaan ki confidence itni low ho ki woh bas doosron ko insult aur resent karte rahe , rather than work on their own success, woh aage kaise badhenge? ? https://t.co/qTHiIPM8sf
— Suchitra Krishnamoorthi (@suchitrak) January 14, 2020
एक अन्य ट्वीट में सुचित्रा ने लिखा कि इसका सबसे अच्छा उदाहरण अनुराग कश्यप हैं। उन्होंने लिखा, ‘मेरे पिछले ट्वीट का सबसे अच्छा उदाहरण अनुराग कश्यप हैं। भाई पहले अपना काम ढंग से करो। सैक्रेड गेम्स और घोस्ट स्टोरीज जैसे बकवास बनाते हो। अपनी असफलता हजम नहीं होती इसलिए पीएम मोदी की बेइज्जती करने में लगे हो।’
हालांकि, सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने बाद में वह ट्वीट डिलीट कर दिया जिसमें उन्होंने अनुराग कश्यप की चर्चा की थी। लेकिन उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

एक अन्य ट्वीट में सुचित्रा ने लिखा, ‘हर एक को अपना विरोध जताने और विचार रखने का अधिकार है लेकिन अगर हम सभ्य समाज चाहते हैं तो इसमें शुचिता और आचरण बनाए रखना चाहिए। गंदी बातें और गाली-गलौज भले ही आजकल कुछ खास लोगों की फिल्मों के लिए फैशन बन गया हो लेकिन यह समाज के लिए एक आदर्श नहीं बनना चाहिए।’
Everybody is entitled to dissent & protest & opinion. But a decorum & conduct must be maintained if we aspire to a civilized society . Gutter talk & abusive language may be fashionable in a certain brand of alternate Cinema – but it must not become a norm in public discourse
— Suchitra Krishnamoorthi (@suchitrak) January 14, 2020
बता दें कि, बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप देश के हालातों को देखते हुए एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आए हैं। अनुराग कश्यप ने इसी साल अगस्त में ट्रोलिंग और परिवार के सदस्यों को मिल रही धमकियों की वजह से ट्विटर को अलविदा कह दिया था। उन्होंने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी थी। अब देश के बिगड़ते हालातों के बाद अनुराग कश्यप ने एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आए हैं। आते ही सीएए और नागरिकता बिल का जमकर विरोध किया है।