SSC CPO Answer Key 2020 Released: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय पुलिस संगठन (CPO) की भर्ती परीक्षा की आंसर की अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ssc.nic.in जारी कर दी है।
जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा (पेपर- I), 2020 में उपस्थित हुए हैं, वे आंसर की ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। आयोग ने देशभर में फैले विभिन्न केंद्रों पर 23 से 25 नवंबर, 2020 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की थी।
आंसर की के संबंध में अगर कोई प्रश्न हो तो उसपर ऑनलाइन 20.12.2020 (शाम 6 बजे) से 24.12.2020 (शाम 6 बजे) तक आपत्ति उठा सकते हैं। प्रत्येक सवाल पर आपत्ति उठाने के लिए 100 रुपये की फीस जमा करनी होगी।
आधिकारिक नोटिस में यह भी कहा गया है कि 24 दिसंबर को शाम 6 बजे के बाद मिलने वाली आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।