#MeToo: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस श्रुति हरिहरन ने अभिनेता अर्जुन सरजा पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

0

देश भर में चल रहे ‘मी टू’ अभियान (यौन उत्पीड़न के खिलाफ अभियान) के तहत हर रोज चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अमेरिका से शुरू हुए ‘मीटू’ आंदोलन ने भारत में भी भूचाल मचा दिया है। मी टू अभियान के तहत हर रोज बॉलीवुड से कई महिलाएं आगे आकर अपनी आपबीती बयां कर रही हैं।

बॉलीवुड से शुरू हुआ ‘मी टू’ अभियान पर दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में दस्तक दे दी है। दक्षिण भारत की मशहूर एक्ट्रेस श्रुति हरिहरन ने अभिनेता अर्जुन सरजा पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। श्रुति एक लंबा चौड़ा फेसबुक पोस्ट में सरजा के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए मीटू कहानी सुनाई हैं।

अभिनेत्री ने अपने फेसबुक पोस्ट में एक फिल्म की शुटिंग का जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने अभिनेता अर्जुन सरजा के साथ किरदार निभाया था। श्रुति ने अर्जुन पर एक रोमांटिक दृष्य के दौरान यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने अभिनेता पर जबरन लगे लगाना और यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। श्रुति ने आरोप लगाया है करीब 50 लोगों के सामने अर्जुन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

अभिनेता नाना पाटेकर पर एक फिल्म की शूटिंग के दौरान 2008 में अपने साथ दुर्व्यवहार करने का अदाकारा तनुश्री दत्ता द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद देश में शुरू हुआ ‘‘मी टू’’ अभियान तेजी से आगे बढ़ा है। कई महिलाओं ने सामने आ कर विभिन्न शख्सियतों के खिलाफ अपनी शिकायत व्यक्त की है। यौन दुर्व्यवहार के आरोपियों में पूर्व विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर, फिल्म निर्देशक सुभाष घई, साजिद खान, रजत कपूर और अभिनेता आलोक नाथ आदि शामिल हैं।अकबर ने अपने खिलाफ लगे इन आरोपों को लेकर बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

Previous articleमतदातों के घर-घर जाकर चुनावी अभियान शुरु करेंगे सीएम केजरीवाल, बताएंगे कि क्यों AAP को वोट करना चाहिए और BJP को क्यों नहीं
Next article…जब मंच पर आपस में भिड़े केंद्रीय मंत्री और हरियाणा सरकार के मंत्री, दोनों बीजेपी नेताओं के बीच जमकर हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल