बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर को कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है, लखनऊ में उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। लंदन से लौटने के बाद कनिका कपूर कई लोगों के संपर्क में आईं इस बात को लेकर काफी हंगामा मचा है। वहीं, लोगों के बीच भी कनिका को लेकर लेकर काफी गुस्सा है। लोग उन्हें ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी लापरवाही बरती और अपना चेकअप नहीं कराया। इस बीच, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा सिंगर कनिका कपूर के सपोर्ट में उतरी आई हैं। जिसको लेकर सोनम कपूर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई है, लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे है।
सोनम कपूर ने शनिवार(21 मार्च) को कनिका कपूर के सपोर्ट में टेवीट करते हुए लिखा, “हैल्लो दोस्तों- कनिका कपूर 9 मार्च को भारत वापस लौटी थी। उस समय भारत सेल्फ आइसोलेशन में नहीं था बल्कि होली खेल रहा था।” सोनम कपूर का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, कनिका का सपोर्ट करने पर लोग सोनम को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
Hey guys @TheKanikakapoor came back on the 9th. India was not self isolating but playing Holi.
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) March 21, 2020
एक यूजर ने लिखा, “बेवकूफ आंटी इंडिया वालों में ये वायरस पैदा नहीं हुआ है कनिका कपूर और तुम्हारी जैसी जाहिल ही लाकर फैलाई है बाहर से..!!” एक अन्य यूजर ने लिखा, “बहन जी टाईप आंटी, करोना वायरस होली खेलने की वजह से नही फैला है बल्कि कनिका कपूर जैसे पढ़ें लिखे गंवारो की लापरवाही कि वजह से फैला है जो विदेश यात्रा से लौटने के बाद सावधानी नहीं बरतें है। भारत में वायरस विदेश यात्रा से लौटे लोगों ने फैलाया है।”
एक अन्य यूजर ने लिखा, “एक पढ़ा लिखा जाहिल कैसे एक दूसरे पढ़े लिखे जाहिल के लिये खड़ा होता है आप लोग खुद देख लीजये कनिका कपूर और सोनम कपूर दोनो ही जाहिल है।” बता दें कि, इसी तरह तमाम यूजर्स सोनम कपूर के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है।
गौरतलब है कि, ‘बेबी डॉल’ सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से सनसनी मच गई है। बता दें कि, बॉलीवुड जगत में आया यह पहला मामला है। कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह भले ही सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं, मगर इस खबर से उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 96 सांसद परेशान हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि, कनिका कपूर को काफी दिन से फ्लू जैसे लक्षण थे और इन्हीं के बीच उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक फाइव स्टार होटल में पार्टी भी अटैंड की थी, इस पार्टी में लगभग चार सौ लोग शामिल हुए थे। जिसमें कई नेताओं के साथ अफसरों ने भी हिस्सा लिया था। यह पार्टी रविवार (15 मार्च) को हुई थी और उसी दिन ही वह लंदन से भारत आई थीं। अब बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में कनिका रहती हैं, वहां के लोगों मे भी डर का माहौल है। कपूर के पॉजीटिव पाए जाने के बाद से लखनऊ में हड़कंप मच गया है।