इस लुक को लेकर ट्रोल हो रहीं है अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर लोग ऐसे उड़ा रहे हैं मजाक

0

न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित मेट गाला 2019 में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ पहुंची। सिल्वर गाउन में प्रियंका बिल्कुल अलग ही नजर आ रही थी। अपने इस लुक को लेकर प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई और लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरु कर दिया।

प्रियंका चोपड़ा

इस इवेंट में चोपड़ा ने हाई-स्लिट सिल्वर गाउन पहना और इसे मैचिंग पंख वाले केप के साथ जोड़ा गया था जिसमें एक चमकदार बिंदी थी। लेकिन उनके लुक का मुख्य आकर्षण उनका मेकअप और बाल थे। आंखों पर सिल्वर-फ्रॉस्टेड ब्रो और लैशेज, रास्पबेरी आईशैडो और होठों के साथ नाटकीय शॉर्ट कर्ली हेयरडू। प्रियंका के इस लुक पर ट्विटर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरु कर दिया। कोई उन्हें काली परी बोल रहा है तो कोई डायन।

एक यूजर ने लिखा, “बदसूरती को खूबसूरती में तो सब बदलना चाहते है पर खूबसूरती को बद्सूरति में बदलने का जिगरा प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “प्रियंका चोपड़ा की शादी तो निक जोनास के साथ हुई थी ना लेकिन इसके अंदर लसिथ मलिंगा वाले गुण कहां से आ गए। ऐसा लग रहा है जैसे बर्तन मांजने वाला juna सर पर रख लिया।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “बड़े-बड़े हॉरर फिल्मों की चुड़ै ले देखी लेकिन आज प्रियंका चोपड़ा ने उनका भी रिकॉर्ड तोड़ दिया बच्चों को दूर रखें नहीं तो डर जाएंगे।” बता दें कि, इसी तरह तमाम यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहें है।

देखिए कुछ ऐसे ही ट्वीट

प्रियंका चोपड़ा ने यह तीसरी बार मेट गाला में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। वहीं, उनके हसबैंड सिंगर निक जोनास का यह दूसरा मौका था और शादी के बाद बतौर कपल वो पहली बार मेट गाला में पहुंचे थे। प्रियंका 2017 और 2018 में इवेंट का हिस्सा बन चुकी हैं। निक 2017 में पहली बार मेट गाला में पहुंचे थे, जहां उनकी और प्रियंका की पहली मुलाकात भी हुई थी।

Previous articleFormer AAP minister Somnath Bharti shares happy family photo after being cleared by court in domestic violence case, issues statement
Next articleManish Sissodia issued notice by Election Commission for sharing tweet on Atishi’s religion