#अबकी_बार_बेटी_पर_वार: BHU में छात्राओं पर लाठीचार्ज को लेकर ट्विटर पर यूं फूटा लोगों का गुस्सा

0

उत्तर प्रदेश के बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में छात्रा के साथ छेड़खानी के विरोध में पिछले दो दिनों से चल रहा धरना-प्रदर्शन शनिवार(23 सितंबर) देर रात हिंसक रूप ले लिया। कुलपति आवास पर प्रदर्शन करने पहुंचे छात्र-छात्राओं पर बीएचयू के सुरक्षाकर्मियों ने जमकर लाठीचार्ज किया। इसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए। इसके बाद छात्रों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने पथराव और आगजनी करना शुरू कर दिया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने कई राउंड हवाई फायरिंग की।

Photo: Twitter/ANI

छात्रों के जवाबी पथराव में एसपी सिटी समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। परिसर में छात्रों ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के वाहनों में तोड़फोड़ के बाद आगजनी की। मेन गेट बंदकर देर रात उग्र छात्रों ने तोड़फोड़ के साथ ही पुलिस पर पेट्रोल बम चलाए। हालात बिगड़ने पर रात 10:30 बजे एसपी सिटी फोर्स लेकर पहुंचे। फिर पुलिस ने रबर की गोलियां चलाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, उग्र छात्राओं ने एसपी सिटी और सीओ का घेराव किया। तो पुलिस ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान घायल पांच छात्र-छात्राओं के अलावा दो पुलिसकर्मी और चार बीएचयू सुरक्षाकर्मी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल भारी बवाल और आगजनी के बाद 2 अक्टूबर तक यूनिवर्सिटी बंद कर दी गई है। 

BREAKING: बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में छात्राओं पर लाठी चार्ज, वाईस चांसलर पर आरोप, लडकियां कर रही थी कैंपस में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का विरोध। रिपोर्ट्स के अनुसार जब छात्रा ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से अपने साथ हुए छेड़छाड़ की शिकायत की तो उन्होंने ने उलटा लड़की को ही बुरा भला कहना शुरू कर दिया।

Posted by जनता का रिपोर्टर on Saturday, 23 September 2017

ट्विटर पर फूटा लोगों का गुस्सा

सोशल मीडिया पर छात्राओं पर पुलिस की कार्रवाई का जमकर विरोध हो रहा है। ट्विटर पर #अबकी_बार_बेटी_पर_वार और #UnSafeBHU जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। इसी बीच सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट कर योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ”बल से नहीं बातचीत से हल निकाले सरकार।बीएचयू में छात्रों पर लाठीचार्ज निंदनीय। दोषियों पर हो करवाई।’

देखें, लोगों ने कैसे योगी सरकार पर निशाना साधा:-

https://twitter.com/pankajjha_/status/911758501600411648

https://twitter.com/RajuDhingan/status/911685157312012290

https://twitter.com/RoflRavish/status/911683052182499328

https://twitter.com/Athif/status/911832631054086144

https://twitter.com/kamaaaa6/status/911842093689122816

https://twitter.com/Saqibalhasan220/status/911687664209940480

 

 

 

Previous articleOpposition parties eye Gorakhpur, Phulpur as Yogi and Maurya resign
Next articleSocial media erupts in anger on police crackdown against BHU girls