विवादित गाना ‘जो न बोले जय श्री राम, उसको भेजो कब्रिस्तान’ गाने वाले 26 वर्षीय गायक वरुण उपाध्याय उर्फ वरुण बहार को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि, कुछ ही दिन पहले वरुण ने यह विवादित गाना यूट्यूब पर पोस्ट किया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ था। गाना वायरल होने के बाद कई लोगों ने इस गाने का विरोध करते हुए सोशल मीडिया पर गायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
गौरतलब है कि विवादित गाना “जो ना बोले जयश्री राम, उसको भेजो कब्रिस्तान” पर विवाद खड़ा हो गया था। जिसके बाद यह गाना गाने वाले सिंगर वरुण के खिलाफ देश के कई थानों में एफआईआर दर्ज हुई है। इसी तरह की एक एफआईआर लखनऊ की हजरतगंज थाने में भी दर्ज है, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। वरुण को शुक्रवार (26 जुलाई) को उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गिरफ्तार किया गया।
बता दें वरुण बहार के गाए विवादित गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसके बोल को लेकर कई तरह कि प्रतिक्रिया भी सामने आई थी। वरुण पर इस गाने के माध्यम से हिंसा भड़काने, मॉब लिंचिन के लिए उकसाने का आरोप लगते हुए देश भर में कई थानो में एफआईआर दर्ज हुई है।
भारत एक मात्र देश है जहां आतंकवादी अपना म्यूजिक वीडियो बनाते हैं और यूट्यूब पर चलाता हैं। इस मामले में तालिबान और ISIS इस तकनीक तक नहीं पहुंच पाया है। डिजिटल इंडिया के साथ डिजिटल आतंकवाद…#DigitalTerrorist pic.twitter.com/5uHDCnKR5M
— Prashant Kanojia (PK) (@PJkanojia) July 23, 2019
‘#bhejokabristan’ गीत को #यूट्यूब पर पोस्ट करने वाले गायक #वरुण बहार को जुलाई 26 को #उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके गाने में आपत्तिजनक बोल हैं, जैसे- जो भगवान राम के नाम का जप नहीं करता है उसे कब्रिस्तान भेज देना चाहिए।
Photo: IANS pic.twitter.com/tVKZ98k3Tl
— IANS Tweets (@ians_india) July 26, 2019