शक्ति कपूर की लाडली बेटी और बॉलीवुड की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का आज जन्मदिन है। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का शुक्रवार को जन्मदिन है। श्रद्धा का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। मगर श्रद्धा ने गुरुवार को ही परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इसकी एक तस्वीर श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की।
इसमें श्रद्धा के पिता और एक्टर शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे सहित भाई सिद्धांत कपूर भी नजर आ रहे हैं। एक एक्टर होने के साथ-साथ श्रद्धा कपूर एक अच्छी सिंगर भी हैं तो ऐसे में आइए आज हम आपको बताते है श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जिसे शायद आप नही जानते होगें।
बचपन में श्रद्धा को फुटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेलों का बड़ा शौक था, जिसे वो ज्यादा मुश्किल खेल मानती थी। श्रद्धा की पर्सनल लाइफ में उनका नाम अक्सर ही आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा जाता लेकिन वो अपने रिश्ते की पुष्टि कभी नहीं करती हैं। श्रद्धा कपूर के बचपन के दोस्त वरुण धवन उन्हें बचपन में ‘चिरकुट’ बुलाते थे।
श्रद्धा के पिता मशहूर बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर और मां सिंगर और एक्ट्रेस शिवांगी कपूर है। श्रद्धा का एक बड़ा भाई भी है जिसका नाम सिद्धांत कपूर है और वो भी बॉलीवुड में एक्टर हैं। श्रद्धा की परवरिश मिक्स्ड संस्कारों के साथ हुई है क्योंकि उनके पिता पंजाबी परिवार से हैं और मां मराठी संस्कारों की धनी हैं।
श्रद्धा फिलहाल अपनी फिल्म ‘हसीना’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में वो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम की बहन हसीना पारकर का किरदार निभा रहीं हैं। श्रद्धा इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘हसीना द क्वीन’ और ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में काम कर रही हैं। श्रद्धा की फिल्में जैसी कि एक विलन, हैदर, ABCD 2 काफी पसंद की गयी हैं। उनके कामों को देख कर तो ऐसा लगता है कि, आने वाले समय में वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार होंगी।
Early birthday cake cutting today with Raju!! ????❤️ pic.twitter.com/oPov57kfXc
— Shraddha (@ShraddhaKapoor) March 1, 2017