मुंबई: शिवसेना नेता को अज्ञात हमलावर ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

0

मुंबई के विक्रोली इलाके में अज्ञात हमलावर ने गुरुवार सुबह शिवसेना नेता शेखर जाधव को गोली मार दी है। घायल जाधव को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हमलावर से पुलिस पूछताछ कर रही है।

शिवसेना
फोटो: सोशल मीडिया

स्थानिय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना विखरोली के टैगोर नगर क्षेत्र में साईं मंदिर के निकट सुबह आठ बजे हुई। अधिकारी ने बताया कि शिवसेना नेता शेखर जाधव को हाथ में गोली लगी है और उन्हें क्षेत्र के गोदरेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से गुजर रहे लोगों ने हमलावर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous articleमोदी सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने कहा, ICU में है भारतीय अर्थव्यवस्था
Next articleनागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली में कई जगह प्रदर्शन, 14 मेट्रो स्टेशन बंद, लाल किला के आसपास धारा 144 लागू