शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का रिश्ता बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और किरण राव के रिश्ते की तरह है। देवेंद्र फडणवीस के शिवसेना को दुश्मन नहीं बताए जाने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राउत ने कहा कि दोनों दलों में भारत और पाकिस्तान जैसा मामला नहीं है।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘महाराष्ट्र की राजनीति में हम लोग भारत-पाकिस्तान की तरह नहीं हैं। अब आमिर खान और किरण राव को ही देखिए। हम उनकी तरह ही हैं। हमारे (शिवसेना और भजपा) राजनीतिक तरीके अलग हैं लेकिन दोस्ती बरकरार है।’
We are not India-Pakistan. Look at Aamir Khan and Kiran Rao, it is like them. Our (Shiv Sena, BJP) political ways are different but the friendship will remain intact: Shiv Sena leader Sanjay Raut on BJP's Devendra Fadnavis' 'we are not enemies' remark pic.twitter.com/OUPdztS9Od
— ANI (@ANI) July 5, 2021
राज्य में मची सियासी अटकलों के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने भी पूर्व सीएम के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “देवेंद्र फड़णवीस ने कहा है भाजपा, शिवसेना दुश्मन नहीं हैं। यह 100 प्रतिशत सच है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम दोनों साथ आकर सरकार बनाएंगे।”
Devendra Fadnavis has said that BJP, Shiv Sena are not enemies, it's 100% true but this doesn't mean that both will come together and form govt: Maharashtra BJP president Chandrakant Patil pic.twitter.com/8Ow02YRXH4
— ANI (@ANI) July 5, 2021
दरअसल, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में कहा था कि भाजपा और पूर्व सहयोगी शिवसेना दुश्मन नहीं हैं। हालांकि, उनके बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद हैं। पूर्व सीएम ने भाजपा और शिवसेना के एक साथ आने की संभावना पर कहा कि भविष्य में शिवसेना से गठबंधन पर स्थिति के हिसाब से सही फैसला लिया जाएगा। राजनीति में किंतु-परंतु नहीं होता है। परिस्थितियों के हिसाब से फैसले लिए जाते हैं। फडणवीस के इसी बयान पर संजय राउत ने अपने ही अंदाज़ में जवाब दिया।
#WATCH | "…There might be some differences with Shiv Sena but we are not enemies," BJP leader and former Maharashtra CM Devendra Fadnavis said in Mumbai yesterday pic.twitter.com/3ROY1BRBid
— ANI (@ANI) July 5, 2021
गौरतलब है कि, हाल ही में बॉलीवुड स्टार आमिर खान और किरण राव का तलाक हुआ है। लेकिन दोनों ने अपने साझा बयान में कहा है कि भले ही उनका रिश्ता अलग हो रहा है, लेकिन वो दोस्त रहेंगे और अपने बच्चे की देखभाल करेंगे।