महाराष्ट्र में सरकार गठन की जारी कोशिशों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीति पर चर्चा हुई है। उल्लेखनीय है कि, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राकांपा किंगमेकर बनकर उभरी है।

महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 105 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। वहीं, शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं। राज्य में सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत 145 है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली हैं। महाराष्ट्र में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था।
बता दें कि, महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिरोध के बीच मंगलवार शाम को राष्ट्रपति शासन लागू हो गया। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने केन्द्र को भेजी गई अपनी रिपोर्ट में कहा था कि मौजूदा हालात में राज्य में स्थिर सरकार के गठन के उनके तमाम प्रयासों के बावजूद यह असंभव प्रतीत हो रहा है। जिसके बाद से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है।
Delhi: Nationalist Congress Party (NCP) chief Sharad Pawar reaches his residence after meeting Congress interim President Sonia Gandhi. pic.twitter.com/4HJYz3n8Aq
— ANI (@ANI) November 18, 2019