लोकसभा चुनाव 2019 के पहले कांग्रेस में शामिल होने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले ने गुरुवार को कांग्रेस से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी में उनकी बात नहीं सुनी जा रही है अब वह खुद का राजनीतिक दल बनाएंगी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, “उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में मेरी आवाज नहीं सुनी जा रही। इसलिए मैं इस्तीफा दे रही हूं। मैं अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगी।” दरअसल, पिछले साल ही लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सावित्री बाई फुले ने भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा था।
Former BJP MP Savitri Bai Phule who joined Congress earlier this year, has resigned from the party, says 'my voice is not being heard in Congress,hence I am resigning. I will form my own party' pic.twitter.com/hJYiefyt1H
— ANI (@ANI) December 26, 2019
बता दें कि, कांग्रेस में शामिल हुए सावित्रीबाई फुले को अभी साल भर भी नहीं हुआ था कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में फुले ने बीजेपी के टिकट पर उत्तर प्रदेश के बहराइच से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। वह भाजपा की दलित महिला चेहरा थीं, बाद में कांग्रेस में शामिल हुई थीं।
सावित्रीबाई फुले ने पिछले साल दिसंबर में ही भाजपा से इस्तीफा दिया था। सावित्रीबाई फुले उस दौरान कई मुद्दों को लेकर भाजपा से नाराज चल रहीं थीं। सावित्रीबाई फुले ने इस्तीफा देने के साथ ही भाजपा पर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी समाज में बंटवारे की साजिश कर रही है।