संबित पात्रा को मिली बड़ी राहत, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने निचली अदालत में उनके खिलाफ केस पर लगाई रोक

0

अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर ख़बरों में बने रहने वाले भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने बुधवार को निचली अदालत में चल रहे उनके खिलाफ एक केस पर रोक लगा दी है।

संबित पात्रा

दरअसल, पिछले साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान पात्रा ने बीच सड़क पर एक प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों को सम्बोधित किया था। कांग्रेस ने चुनाव आयोग में अर्ज़ी दायर कर पात्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। कांग्रेस का कहना था कि पात्रा ने चुनाव आयोग के आचार संहिता की अवहेलना की थी।

चुनाव आयोग ने अपनी जांच में भी पात्रा को आचार संहिता की अवहेलना करने का दोषी पाया था। बाद में चुनाव आयोग ने पात्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया था।

मध्य प्रदेश की निचली अदालत ने पात्रा को हाजिर होने केलिए कई बार समन जारी किये थे, लेकिन भाजपा प्रवक्ता ने हाज़िर होने के बजाय हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया।

पिछले साल होने वाले असेंबली चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था और पंद्रह साल बाद राज्य में कांग्रेस की वापसी हुई थी।

Previous articleHindutva troll, once endorsed by Amitabh Bachchan, faces backlash for mocking Priyanka Gandhi Vadra’s choice of clothes
Next articleVideo of Akshay Kumar’s former co-star Savi Sidhu being forced to work as watchman goes viral, Rajkumar Rao promises help