बीजेपी नेता और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने देश में बढ़ती आबादी के लिए कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय को जिम्मेदार ठहराकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। भाजपा सांसद साक्षी महाराज शुक्रवार को मेरठ में हुए संत समागम सम्मलेन में भाग लेने पहुंचे थे।
साक्षी महाराज ने कहा है कि देश में जनसंख्या के कारण समस्याएं खड़ी हो रही हैं। उसके लिए हिंदू जिम्मेदार नहीं है, जिम्मेदार वो हैं जो चार बीवियों और 40 बच्चों की बात कर सकते हैं।
बाद में सफाई देते हुए महाराज ने कहा आबादी तेज़ी से बढ़ रही है। औरत कोई मशीन नहीं है। चार पत्नियां, चालीस बच्चे और तीन तलाक को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में साक्षी महाराज के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। आईपीसी की धारा 298 और अन्य के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज के विवादित बयान को लेकर मेरठ के जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।
जबकि साक्षी महाराज के बयान पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। भाजपा का साक्षी महाराज के इस बयान से कोई लेना-देना नहीं है।
This shouldn't be seen as BJP's stand: Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi on Sakshi Maharaj's speech/Congress to move EC pic.twitter.com/pdx5slJIur
— ANI (@ANI) January 7, 2017