आधार मामले पर साक्षी धोनी ने केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर की ट्विटर पर ली क्लास, पुछा ‘कोई प्राईवेसी बची है या नहीं’

0

आधार मामले में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को महेंद्र सिंह धोनी की  पत्नी साक्षी धोनी की नाराज़गी झेलनी पड़ी है। दरअसल आधार के प्रमोशन के लिए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम का इस्तेमाल करना उल्टा पड़ गया। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने प्राईवेसी को लेकर रविशंकर प्रसाद पर अपनी नाराजगी दिखाई हैं।

जानकारी के अनुसार मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर धोनी के फार्म से जुड़ी जानकारी ट्वीट कर दी। इसे देखने के बाद साक्षी भड़क गई और सवाल पुछा ‘कोई प्राईवेसी बची है या नहीं।’ मामला गर्माता देख रविशंकर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद टि्वटर से धोनी से जुड़ी जानकारी हटा ली गई है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, केंद्र सरकार इन दिनों आधार देश के हर नागरिक को आधार से जोड़ने की योजना पर काम कर रही है। इस वजह से आधार से लोगों को जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर इसका प्रचार किया जा रहा है।

इसी कड़ी में मंगलवार को आईटी मिनिस्ट्री से जुड़े लोग महेंद्र सिंह धोनी के घर पर जाकर उनके आधार के लिए डिटेल जुटा रहे थे। धोनी के बहाने आधार के प्रचार के लिए आईटी मिनिस्ट्री से जुड़े एक ट्विटर हैंडल से पूरी प्रकिया की तस्वीरें ट्वीट की गई।

साक्षी धोनी की नाराजगी देखते हुए बाद में इस पर मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लिखा, ‘नहीं ऐसा नहीं है, क्या ट्वीट में कोई निजी जानकारी शेयर हुई है?’ इसपर साक्षी ने बताया कि धोनी ने जो फॉर्म भरा था, जिसपर उनकी निजी जानकारियां हैं उसे ही लीक कर दिया गया है। साक्षी ने वह फोटो भी दिखाया जिसमें धोनी की निजी जानकारी थी।

फिर प्रसाद ने लिखा,’मामले को मेरी जानकारी में लाने के लिए शुक्रिया। किसी की निजी जानकारी शेयर करना कानूनी अपराध है। इसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।’

Previous articleCongress opposes Mohan Bhagwat’s name for new President
Next articleMan in South Africa fined for hurtful comments on Diwali, stereotyping Hinduism