महेंद्र सिंह धोनी के टी-20 की कप्तानी छोड़ने वाले फैसले पर क्या बोले सचिन तेंदुलकर

0

महेंद्र सिंह धोनी ने वन-डे और टी-20 की कप्तानी छोड़ दी है। लेकिन, धोनी क्रिकेट खेलते रहेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ इसी महीने होने वाली वन-डे और टी-20 सीरीज में धोनी खेलेंगे, लेकिन कप्तान नहीं रहेंगे। इस बारें में ट्वीट करते हुए सचिन तेंदुलकर ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। सचिन के अलावा इरफान पठान, मौहम्मद कैफ, हर्षा भोगले आदि ने भी धोनी को बधाई देते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दी।

सचिन तेंदुलकर ने उनकी शानदार कप्तानी करियर के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह दिन उनके सफल करियर का जश्न मनाने और फैसले का सम्मान करने का है।

तेंदुलकर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि ‘धोनी को टी-20 और वनडे विश्वकपों में सफलता हासिल कराने वाले भारत के कप्तान के रूप में शानदार करियर की बधाई।

मैंने उन्‍हें आक्रामक खिलाड़ी से सटीक एवं निर्णायक कप्तान के रूप में उभरते देखा है। यह उनकी सफल कप्तानी का जश्न मनाने और उनके फैसले का सम्मान करने का दिन है’।

धोनी ने दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टेस्ट की कप्तानी छोड़ी थी। उनकी लीडरशिप में टीम इंडिया ने नई ऊंचाइयों को छुआ और उनके अचीवमेंट दशकों तक इंडियन क्रिकेट में याद किए जाएंगे।

Previous articleअखिलेश गुट ने की समाजवादी पार्टी के बर्खास्त अध्यक्षों की बहाली
Next articleAAP demands apology from Manoj Tiwari for ‘ridiculing’ people queuing up for cash