RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2021 Released: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शनिवार (20 मार्च, 2021) को RBI ग्रेड B फेज 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड फेज 2 परीक्षा के लिए जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार फेज 2 परीक्षा के लिए उपस्थित होंने वाले हैं, वे RBI की अधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
फाइल फोटोRBI ग्रेड B फेज 2 एडमिट कार्ड 2021 को 20 मार्च 2021 से 1 अप्रैल 2021 तक डाउनलोड किया जा सकता हैं। RBI ग्रेड B फेज 2 भर्ती परीक्षा DEPR और DSIM पदों के लिए आयोजित की जानी है। DEPR और DSIM के पद के लिए चरण 2 की परीक्षा 31 मार्च को आयोजित की जाएगी और ग्रेड B के लिए 1 अप्रैल 2021 को आयोजित की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:
- सबसे पहले RBI की अधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएँ।
- उसके बाद “RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2021” लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
- आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगा।
- एडमिट कार्ड को चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
- आगे की उपयोग के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
RBI ग्रेड B फेज I परीक्षा परिणाम 14 मार्च, 2021 को जारी किया गया था। चयनित उम्मीदवारों को 22 मार्च 2021 तक अपने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। RBI ग्रेड बी फेज 2 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होना होगा।