शादी के बाद मुंबई लौटे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, देखें तस्वीरें और वीडियो

0

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इटली के खूबसूरत लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रीति-रीवाज से 14 और 15 नवंबर को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद अब यह खूबसूरत जोड़ी मुंबई लौट चुकी है। दीपिका-रणवीर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। इस दौरान हाथों में हाथ लिए नवविवाहित जोड़े ने हवाईअड्डे पर मौजूद अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया।

दोनों की एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए सामने आई हैं, जो काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दोनों सितारे पारंपरिक परिधानों में नजर आए। रणवीर जहां लाल और सुनहरे रंगे के रेशमी कुर्ते-पायजामे में दिखे तो वहीं दीपिका सुनहरे रंग के सूट और बनारसी दुपट्टे में नजर आईं। इसके बाद गृह प्रवेश के लिए घर पहुंचा जोड़ा मीडिया से रूबरू हुआ और हाथ जोड़कर पत्रकारों की बधाई स्वीकार की।

दीप‍िका-रणवीर को देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके फैंस एयरपोर्ट पहुंचे थे। ये नजारा देखकर दोनों ने हाथ ह‍िलाकर फैंस का शुक्र‍िया अदा किया। दीपिका के लुक में काफी बदलाव देखा गया है। सिल्क कुर्ता और रेड कलर की हैवी चुनरी ओढ़े दीप‍िका बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। माथे पर स‍िंदूर लगाए, मेहंदी लगे हाथों में चूड़ा पहने दीप‍िका का लुक काफी आकर्षक था।

आपको बता दें कि दीपिका-रणवीर ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। 14 नवंबर को उनका विवाह कोंकणी रस्मो-रिवाज से और 15 नवंबर को उत्तर भारतीय रस्मो-रिवाज से हुआ। शादी समारोह में महज करीब 40 खास मेहमान ही शामिल हुए थे।

इस मौके पर दोनों के माता-पिता, करीबी रिश्तेदारों व मित्रों के अलावा बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे उनके विवाह के साक्षी बने। दोनों करीब 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दीपिका और रणवीर ने 21 नवंबर को बेंगलुरु और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन रखा है।

बड़े पर्दे पर ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में दोनों की शानदार ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिली, वहीं छह साल से चली आ रही प्रेम कहानी और ऑफस्क्रीन रिश्ते के बाद दोनों इटली में शादी के बंधन में बंधे।

Previous articleसबरीमाला मंदिर विवाद: 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए BJP नेता सुरेन्द्रन
Next article“I challenge Modi Ji to come on stage anywhere, anytime and debate over Rafale with me for just 15 minutes”