कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार सोमवार (15 जनवरी) को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे हैं।लखनऊ पहुंचने पर राहुल गांधी का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया।
photo- @INCUttarPradeshहिन्दुस्तान.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, विधायक आराधना मिश्रा मोना, एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व मंत्री रंजीत सिंह जूदेव, अम्मार रिजवी, सत्यदेव त्रिपाठी, बादशाह सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया।
रिपोर्ट के मुताबिक, ठीक 10 बजे राहुल गांधी हवाई जहाज से उतरने के बाद सीधे पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। राहुल गांधी गर्मजोशी से लोगों से मिले, हाथ मिलाया। इसके बाद वी वी आई लॉन्ज कुछ देर के लिए गए और उसके बाद अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के लिए रवाना हो गए।
राहुल गांधी रायबरेली होते हुए अमेठी जा रहे हैं। रास्ते में उन्होंने एक टी स्टॉल पर रुककर चाय की चुस्कियां भी लीं। उनके साथ कांग्रेस नेता राज बब्बर भी मौजूद हैं। राहुल गांधी ने चाय के साथ समोसों का भी आनंद लिया।
कांग्रेस अध्यक्ष के आगमन को लेकर अमेठी में जोरशोर से तैयारियां की गई हैं। बता दें कि, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर अमेठी जा रहे हैं।
Rahul Gandhi at a tea stall in Nigoha near Raebareli. Congress UP Chief Raj Babbar also present pic.twitter.com/5hLY72ijkB
— ANI UP (@ANINewsUP) January 15, 2018
लेकिन इन्हीं तैयारियों के बीच पोस्टर को लेकर विवाद भी पैदा हो गया है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, अमेठी के गौरीगंज में एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें राहुल गांधी को ‘भगवान राम’ और पीएम मोदी को ‘रावण’ के रूप में दिखाया गया है। पोस्टर में राहुल अपने हाथों में धनुष-बाण लेकर पीएम मोदी की तरफ निशाना साधते हुए दिख रहे हैं।
Poster seen in Amethi’s Gauriganj pic.twitter.com/mR3VnjpJeP
— ANI UP (@ANINewsUP) January 14, 2018