राहुल गांधी ने भारत बंद का किया समर्थन, मोदी सरकार पर साधा निशाना

0

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने बुधवार (8 जनवरी) को विभिन्न श्रमिक संगठनों की ओर से बुलाए गए ‘‘भारत बंद’’ का समर्थन करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार पर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (पीएसयू) को कमजोर करने का आरोप लगाया। बता दें कि, केंद्र सरकार की ‘जन-विरोधी’ नीतियों के खिलाफ आज भारत बंद है। दस केंद्रीय मजदूर संघों ने आज बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

राहुल गांधी
फाइल फोटो: ANI

राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि, ‘मोदी-शाह सरकार की जनविरोधी, श्रमिक विरोधी नीतियों ने भयावह बेरोजगारी पैदा की है और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को कमजोर किया जा रहा है, ताकि इन्हें मोदी के पूंजीपति मित्रों को बेचने को सही ठहराया जा सके।’ गांधी ने कहा, ‘आज 25 करोड़ कामगारों ने इसके विरोध में भारत बंद बुलाया है। मैं उन्हें सलाम करता हूं।’

गौरतलब है कि, मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ 10 मजदूर संगठनों ने बुधवार को ‘भारत बंद’ के रूप में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इनका दावा है भारत बंद में 25 करोड़ लोग शामिल होंगे। इसके कारण देश के विभिन्न स्थानों जिसमें पश्चिम बंगाल और ओडिशा भी शामिल हैं, वहां रेल सेवा प्रभावित हुई हैं। हड़ताल के चलते देश भर में बैंकिंग, परिवहन और अन्य सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

भारत बंद में कई ट्रेड यूनियन भाग ले रहे हैं, कांग्रेस मजदूर संगठन- इंटक, वामदलों का मजदूर संगठन, एटक, सीटू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, एसईडब्ल्यूए, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ, यूटीयूसी, सोशलिस्टइस। हड़ताल को बैंक यूनियनों ने भी अपना समर्थन दिया है।

Previous articleUS military bases in Iraq hit by Iranian missiles, Donald Trump says ‘all is well’
Next articleTrouble for Raveena Tandon, Farah Khan and Bharti Singh of The Kapil Sharma Show after Punjab Police summons them to join probe