कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को देश के कई हिस्सों में आई भयावह बाढ़ की स्थिति पर चिंता जताई और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से इन इलाकों में लोगों की मदद की अपील की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में जुट जाएं।

राहुल गांधी ने मंगलवार (16 जुलाई) को ट्वीट कर लिखा, “असम, बिहार, उतर प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए है। जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।” उन्होंने आगे कहा, “मैं इन सभी राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं वे आम लोगों के राहत और बचाव कार्य में तत्काल जुटे।”
गौरतलब है कि बिहार, उत्तर प्रदेश और असम सहित देश के कई राज्य भयावह बाढ़ का सामना कर रहे हैं। वहीं, राज्यों के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा से करीब 70 लाख लोग प्रभावित हैं।
असम, बिहार, उतर प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए है। जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
मैं इन सभी राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं वे आम लोगों के राहत और बचाव कार्य में तत्काल जुटे। pic.twitter.com/caF8HfunBq
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 16, 2019
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश और बिहार में कई जिलों में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। इस कारण सूबे के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। प्रदेश में प्रमुख नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं।