राहुल गांधी ने अंग्रेजी के डिक्शनरी में ‘मोदीलाई’ नामक शब्द गढ़ते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना, मतलब भी बताया

0

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण 19 मई को होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक दलों ने एक दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कुछ ‘नया’ लेकर आए हैं और इसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि इंग्लिश डिक्शनरी (शब्दकोश) में एक नया शब्द मोदीलाई (Modilie) आया है।

राहुल ने दावा किया कि इसका मतलब लगातार आदतन झूठ बोलना होता है। इसे बिना नाम लिए उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज माना जा रहा है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक स्क्रीन शाॅट शेयर किया है। गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अंग्रेजी के डिक्शनरी में ‘मोदीलाई’ नामक शब्द जुड़ गया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘अंग्रेजी डिक्शनरी में नया शब्द शामिल हुआ है। इससे जुड़ा स्नैपशॉट शेयर कर रहा हूं।’’ गांधी ने ‘मोदीलाई’ नामक जिस शब्द का उल्लेख किया उससे जुड़े स्नैपशॉट में इसके कई अर्थ भी बताए गए हैं। राहुल ने ट्वीट कर लिखा, ‘इंग्लिश डिक्शनरी में एक नया शब्द आया है। उस एंट्री की तस्वीर नीचे दी गई है।’ नीचे दी गई तस्वीर में Modilie लिखा हुआ था। जिसका मतलब ‘लगातार सच से छेड़छाड़’, ‘आदतन झूठ बोलना’ आदि बताया गया था।

तस्वीर में डिक्शनरी के साइड में कांग्रेस का प्रचार करता विज्ञापन भी दिख रहा है, जिसमें राहुल गांधी की तस्वीर छपी हुई है। हालांकि, जब डिक्शनरी में हमने यह शब्द खोजने की कोशिश की तो वहां ऐसा कुछ नहीं था। बता दें कि सात चरणों में होने वाला लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल को शुरू हुआ था और 19 मई को समाप्त होगा। मतगणना 23 मई को होगी।

Previous articleक्या पीएम मोदी की रैलियों के कारण चुनाव आयोग ने आज रात से प्रचार अभियान पर रोक लगाने का लिया फैसला?
Next articleजानें क्यों सैफ अली खान भारत सरकार को वापस करना चाहते थे पद्मश्री सम्मान