भीमा कोरेगांव हिंसा मामला: प्रोफेसर आनंद तेलतुंबड़े को पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

पुणे पुलिस ने शनिवार तड़के मुंबई हवाईअड्डे से दलित बुद्धिजीवी व प्रोफेसर आनंद तेलतुंबड़े को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुणे सेशन कोर्ट ने आनंद की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। पुलिस को आनंद तेलतुंबडे पर नक्सलियों से लिंक रखने का शक है। आनंद तेलतुंबड़े गोवा के ‘गोवा इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ में पढ़ाते हैं।

आनंद तेलतुंबड़े
फाइल फोटो: प्रोफेसर आनंद तेलतुंबड़े

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने आनंद तेलतुंबड़े को प्रतिबंधित माओवादियों से संबंध रखने के शक के आधार पर शनिवार की सुबह 4 बजे मुंबई से गिरफ़्तार किया है। एसीपी शिवाजी पवार ने तेलतुंबड़े की गिरफ़्तारी की पुष्टि की और बताया कि उन्हें शनिवार को विशेष अदालत में पेश किया जाएगा जहां पुणे पुलिस मामले की आगे की जांच के लिए उनके हिरासत की मांग करेगी।

अख़बार के मुताबिक, शुक्रवार को पुणे सेश कोर्ट ने गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में पढ़ाने वाले तेलतुंबड़े की अग्रिम ज़मानत याचिका को खारिज कर दिया था। इस दौरान विशेष न्यायाधीश केडी वदाने ने कहा था कि उनके ख़िलाफ़ जांच अधिकारी ने पर्याप्त सबूत पेश किए हैं।

पुलिस को आनंद तेलतुंबडे पर प्रतिबंधित ‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया’ (माओवादी) और साथ ही यलगार परिषद के साथ संबंध रखने का आरोप है, जिसने कथित तौर पर पुणे में कोरेगांव-भीमा में एक जनवरी, 2018 के जातीय दंगों और हिंसा को भड़काया था।

बता दें कि कुछ महीने पहले पुणे पुलिस ने तेलतुंबडे के गोवा स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी। ख़बरों के मुताबिक, इस छापेमारी के दौरान पुलिस को आनंद के पास से कई महत्वपूर्ण सबूत मिले थे।

Previous articleSetback to Pune Police as court orders immediate release of Goa professor Anand Teltumbde, says his arrest illegal
Next articleMolestation case filed against Salman Yusuf Khan, winner of Dance India Dance reality show