दिल्लीः नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हिंसक हुआ प्रदर्शन, बसों में लगाई आग, पुलिस के साथ भिड़ंत

0

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन हिंसक रूप लेता जा रहा है। जामिया मिल्लिया के पास प्रदर्शनकारियों ने 3 बसों में आग लगा दी है। वहीं, आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। इस घटना में कई दमकलकर्मी भी घायल हो गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची है, साथ ही हालात को सामान्य करने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली

प्रदर्शनकारियों ने साउथ दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में जमकर तांडव मचाया। वहीं, दिल्ली के ओखला शाहीन बाग इलाके में भी नागरिकता कानून के खिलाफ भारी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने ओखला अंडरपास से लेकर सरिता विहार तक आवाजाही बंद कर दी है। साथ ही पुलिस ने इन रास्तों पर जाने से बचने की भी सलाह दी है।

वहीं, दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन(डीएमआरसी) ने दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी के बाद सुखदेव विहार के गेट नंबर 3 से एंट्री और एग्जिट पर रोक लगा दी है। ट्रेनें अब इस स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।

उल्लेखनीय है कि, शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर उस समय युद्ध का मैदान बन गया जब विवादित संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए संसद मार्च करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हो गई।

Previous articlePayal Rohatgi ‘arrested’ by Rajasthan Police
Next articleनागरिकता संशोधन कानून: गुवाहाटी में दो और लोगों की मौत, पुलिस गोलीबारी में मरने वालों की संख्या चार हुई