उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए नरसंहार के मृतकों के परिजनों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि, सोनभद्र कांड में मारे गए लोगों के परिजनों से प्रियंका गांधी मुलाकात करने जा रही थीं। इस दौरान रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके विरोध में प्रियंका गांधी मिर्जापुर में ही धरने पर बैठ गई तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि, “मुझे नहीं पता पुलिस कहां ले जा रही है, ये जहां ले जाएंगे मैं जाने के लिए तैयार हूं।”
Priyanka Gandhi Vadra in Narayanpur on if she has been arrested: Yes, we still won't be cowed down. We were only going peacefully to meet victim families(of Sonbhadra firing case). I don't know where are they taking me, we are ready to go anywhere.' pic.twitter.com/q1bwkucl0g
— ANI UP (@ANINewsUP) July 19, 2019
सोनभद्र में पुलिस द्वारा रोके जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि, “सिर्फ मैं पीड़ितों से मिलना चाहती हूं। मैंने प्रशासन से यहां तक कहा कि मेरे साथ केवल चार लोग जाएंगे। प्रशासन हमें वहां जाने नहीं दे रहा है। उन्हें, हमें बताना चाहिए कि क्यों रोका जा रहा है। हम यहां शांति से बैठे रहेंगे।”
Watch | "Just want to meet the families of those injured": Priyanka Gandhi Vadra after being stopped at Mirzapur on her way to #Sonbhadra where 10 were killed in a shootout.
Read more here: https://t.co/4eAqbqqwMy pic.twitter.com/BDDbPyWfxE
— NDTV (@ndtv) July 19, 2019
गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में दो पक्षों में जमीन विवाद के दौरान फायरिंग में 10 लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। प्रियांका गांधी मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए जा रही थीं।