महाराष्ट्र को लेकर भड़कीं प्रियंका गांधी, BJP से पूछा- ‘क्या हम जनादेश के खुले अपहरण के दौर में पहुंच चुके हैं?’

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह कर्नाटक का खेल महाराष्ट्र में भी दोहरा रही है और संवैधानिक संस्थाओ का अपहरण कर संविधान को ठेंगा दिखा रही है।

प्रियंका गांधी
फाइल फोटो: ANI

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को ट्वीट किया,‘‘टीवी दिखा रहा है कि भाजपा महाराष्ट्र में संस्थाओं, संविधान को ठेंगा दिखाते हुए कर्नाटक का खेल फिर से दोहराना चाह रही है।’’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हारो किसानआत्महत्या कर रहे है लेकिन भाजपा को उनकी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा,‘‘महाराष्ट्र में 12000 किसानों ने आत्महत्या कर ली। उनके लिए भाजपा सरकार की जेब से तो मदद नहीं निकली।’’

पार्टी महासचिव ने वहां सरकार बनाने के लिए भाजपा के कदमो को जनादेश का अपमान बताते हुए सवाल किया,‘‘क्या हम जनादेश के खुले अपहरण के दौर में पहुँच चुके हैं।’’

गौरतलब है कि, महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में राज्यपाल ने शनिवार की सुबह देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी। इसके बाद से शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा अपने विधायकों को मुंबई के अलग अलग होटलों में रखे हुए है। भाजपा की सरकार बनने को लेकर इन तीनों दलों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है और बहुमत साबित करने के लिए फ्लोर टेस्ट कराया जाने की मांग की है।

Previous articleअजित पवार को बड़ा झटका, NCP के दो और विधायक दिल्ली से मुंबई लौटे
Next articleमहाराष्ट्र पर सुप्रीम कोर्ट कल सुबह 10.30 बजे सुनाएगा फैसला