बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने गुरुवार को जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ हाल ही में पुलिस की बर्बरता पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि हर बच्चे के लिए शिक्षा हमारा सपना है और शिक्षा ही उन्हें स्वतंत्र रूप से विचार करने के काबिल बनाती है।
फाइल फोटोअपने ट्वीट में प्रियंका चोपड़ा ने छात्रों का जिक्र करते हुए लिखा, “हर बच्चे के लिए शिक्षा हमारा सपना है। शिक्षा ही उन्हें स्वतंत्र रूप से विचार करने के काबिल बनाती है। हमने उन्हें आवाज उठाने के लिए बड़ा किया है। एक स्वतंत्र लोकतंत्र में, शांति से आवाज उठाना और उसका हिंसा से मिलना गलत है। हर आवाज गिनी जाती है और हर आवाज भारत के बदलाव के लिए कार्य करेगी।”
— PRIYANKA (@priyankachopra) December 18, 2019
बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा के अलावा अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी छात्रों के लिए ट्वीट किया था। अपन ट्वीट में उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे युवा लोकतंत्र को उनका सलाम। प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन के साथ-साथ स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, हूमा कुरैशी, मनोज वाजपेयी, फरहान अख्तर, पुल्कित सम्राट, सुशांत सिंह, अनुराग कश्यप, सयानी गुप्ता, अनुभव सिन्हा, परिणीति चोपड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विशाल भारद्वाज जैसे कई कलाकारों ने भी छात्रों के लिए ट्वीट किए।
As a parent and a citizen of india , I am deeply saddened by the unrest across various educational institutions of our country. I hope and pray for peace to return as soon as possible. Great teachers learn from their students. I salute the worlds youngest democracy.
— Hrithik Roshan (@iHrithik) December 18, 2019
लेकिन इन सब के बीच, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान जैसे मशहूर सितारों ने इस मामले पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जिसके लिए सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही हैं।
गौरतलब है कि, जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर किया जा रहा विरोध प्रदर्शन पुलिस की बर्बरता के बाद ही हिंसा में बदल गया। पुलिस के व्यवहार को लेकर देश की जाने-माने विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भी जामिया और AMU के छात्रों का समर्थन किया। यहां तक कि बॉलीवुड और टीवी कलाकारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए छात्रों के साथ किये गए व्यवहार की आलोचना की।