सोशल मीडिया पर रातों-रात स्टार बनी मलयाली ऐक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। शायद यहीं कारण है कि, प्रिया प्रकाश की तस्वीर देश-दुनिया में छा गई। इतना ही नहीं इन दिनों प्रिया प्रकाश वारियर ने गूगल सर्च पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण जैसी बड़ी एक्ट्रेस को पछाड़ दिया है।
फेशल एक्सप्रेशंस के जरिए अपने बॉयफ्रेंड के प्रति प्यार जताने के अपने खूबसूरत अंदाज़ की वजह से फिलहाल प्रिया सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है। प्रिया ने अपने इसी खास अंदाज की वजह से बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ की बराबरी कर ली है।
देखते ही देखते ट्विटर और इंस्टाग्राम पर प्रिया प्रकाश वारियर के फॉलोअर्स की संख्या में बाढ़ सी आ गई। कुछ ही घंटे के भीतर प्रिया के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 28 लाख से अधिक पहुंच गई है, जो कि एक दिन पहले तक केवल 2 लाख के आसपास थी। इतना ही नहीं ट्विटर पर प्रिया प्रकाश वारियर के फॉलोअर्स की संख्या 72 हजार से अधिक पहुंच गई है।
अपनी एक वीडियो क्लिप से ही प्रिया प्रकाश ने सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के मामले में कैटरीना कैफ और सनी लियोनी के बरक्स आकर खड़ी हो गई हैं। रातोंरात चमकने वाली प्रिया प्रकाश वारियर आने वाले समय में कटरीना कैफ के सामने कितना टिक पाती हैं यह तो समय ही बताएगा, लेकिन उनके प्रशंसक जरूर भरोसा जता रहे हैं।
बता दें कि, प्रिया प्रकाश ने इंस्टाग्राम पर लोकप्रियता के मामले में बड़ों-बड़ों को पीछे छोड़ दिया है। अब तक कुल 30 लाख लोग इंस्टाग्राम पर प्रिया प्रकाश को फॉलो करते हैं। वहीं मिस वर्ल्ड मानुषी चिल्लर की बात की जाए तो इंस्टाग्राम पर उन्हें सिर्फ 27 लाख लोग फॉलो करते हैं।
image- oneindiaगौरतलब है कि, मलयाली ऐक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर और हाल में प्रिया का एक मलयाली गाना ‘मानिका मलयारा पूवी’ रिलीज़ हुआ है। जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहीं है और लोग उसे खूब पसंद भी कर रहें है। प्रिया के इस एक्सप्रेशन्स की हर तरफ चर्चा हो रहीं है।
प्रिया प्रकाश अपना ऐक्टिंग डेब्यू मलयाली फिल्म ‘ओरू अडार लव’ से कर रही हैं जो 3 मार्च, 2018 को रिलीज़ होगी। यह गाना भी इसी फिल्म का है। इस तरह प्रिया अपने ऐक्टिंग डेब्यू से पहले ही लोगों के बीच काफी फेमस हो गई हैं, इस फिल्म का डायरेक्शन ओमार लुलु ने किया है।
वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश वारियर इस तरह फेमस हो गई की उनके नाम से ट्विटर पर कई सारे अकाउंट बन गए।
https://twitter.com/priyapvarrier/status/963623641534685185
इसी वीडियो से प्रिया प्रकाश वारियर रातों-रात सोशल मीडिया पर स्टार बन गई :