ताजमहल ने यादगार बना दी प्रिंस विलियम की भारत यात्रा

0

भूटान से वापस आने पर एक बार फिर से प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन भारत में है। आज इस शाही जोड़े ने आगरे में ताजमहल की खूबसूरती को निहारा। प्रिंस विलियम और केट शनिवार की दोपहर आगरा पहुंचे थे और उन्‍होंने दोपहर में ही ताज का दीदार किया। आगरा का तापमान उस समय करीब 40 डिग्री था और विलियम केट ने इसकी परवाह किए बिना ताज महल की खूबसूरती का दीदार किया।

शाही दंपत्ति के ताज में बिताए गए पलों को यादगार बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों कड़े इंतजाम थे। प्रिंस विलियम की मां लेडी डायना ने आज से 24 वर्ष पहले फरवरी 1992 में अकेल ताज महल देखनेे आई थी तब लेडी डायना ने ताज महल आकर इसकी बेंच पर जो फोटो क्लिक कराई थी वह फोटोग्राफ आज तक एक यादगार फोटो मानी जाती है। विलियम और केट ने उसी बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाई।

केट और विलियम ने यहां विजिटर बुक में साइन किए। केट ने कहा- ताज काफी ब्यूटीफुल है। यह आर्किटेक्ट का बेहतरीन नूमना है। यहां आने का सालों से मेरा सपना था जो आज पूरा हो गया।
ब्रिटिश शाही परिवार को ताजमहल में घुमाने का जिम्मा गाइड ललित चावला को दिया गया था। प्रशासन ने उनका नाम तय किया है। इसके अलावा एक गाइड दिल्ली स्थित ब्रिटिश दूतावास की ओर से भी भेजा गया। चावला इससे पहले भी कई राष्ट्राध्यक्षों को ताजमहल का दौरा करा चुके हैं।

प्रिंस विलियम के बारें में डेली मेल ने लिखा है कि प्रिंस विलियम और केट दोनों चाहते थे कि ताज महल के साथ ही उनकी ट्रिप का द एंड हो। केट और प्रिंस चाहते थे कि वे अपनी इस ट्रिप को हमेशा याद रखें और इसलिए ही दोनों ताज महल आना चाहते थे। दोनों ने भारत और भारत के लोगों का उनकी मेहमाननवाजी के लिए शुक्रिया भी कहा है।

Previous articleBhabi ji Ghar Par Hai gets new Angoori bhabi, It’s Shubhangi Atre
Next articleVoting for 56 West Bengal assembly seats underway