मुंबई के तट पर एक क्रूज पर ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत पर आज सेशन कोर्ट में सुनवाई होगी। इस बीच, महाराष्ट्र के दिग्गज भाजपा नेता राम कदम ने सिलसिलेवार कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने कहा कि, प्रार्थना है कि आज आर्यन खान को जमानत मिल जाए। संविधान तथा कानून के तहत जमानत मिलना एक मूलभूत अधिकार है। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र सरकार और महबूबा मुफ्ती पर भी निशाना साधा।
राम कदम ने 20 अक्टूबर को अपने ट्वीट में लिखा, “प्रार्थना हैं की आज आर्यन खान को जमानत मिल जाए। संविधान तथा कानून के तहत ज़मानत मिलना एक मूलभूत अधिकार है। यह किसी एक व्यक्ति विशेष के विरोध की लड़ाई नहीं बल्कि समूचे मानव जाती की ड्रग्स विरोधी जंग है। उम्मीद थी महाराष्ट्र सरकार कम से कम इस खतरनाक मामले में ड्रग्स माफिया के विरोध में खडी होती। पर वसूली का खेल उनपर हावी दिखा।”
इसके साथ ही भाजपा नेता ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधते हुए अपने ट्वीट में आगे लिखा, “महबूबा मुफ्ती ने भी इसे अपने आगामी चुनाव के लिए इसे भुनाने की कोशिश की। क्या जो नशा हमारे घर के नौजवानों को पुरे तरह से बर्बाद कर सकता है उसके खिलाफ सभी दल तथा मानव जात एक क्यों नहीं हो सकते?”
राम कदम ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, “खैर बदले हुए भारत का एक संदेश तो जरूर दूर तक गया की कानून के सामने कोई अमीर, गरीब, नेता, अभिनेता नहीं होता। सभी समान है। आने वाले भविष्य में आर्यन स्वय जिस ड्रग्स का कलंक उनके बदनामी का कारण बना। वे उसी ड्रग्स के विरोध में प्रखंर लढाई खडी करते हुए देश के नौजवान इस खतरनाक नशे से दूर रहे इसका प्रयास कर अपने संकट को सुनहरे अवसर में बदल सके यही एक देशवासी के नाते शुभकामना।”
के विरोध में खडी होती.पर #वसूली का खेल उनपर हावी दिखा. #महबूबामुफ्ती ने भी इसे अपने आगामी चुनाव के लिये इसे भुनाने की कोशिश की. क्या जो नशा हमारे घर के नौजवानों को पुरे तरह से बरबाद कर सकता है उसके खिलाफ सभी दल तथा मानव जात एक क्यों नहीं हो सकते.? खैर बदले हुए भारत का एक संदेश
— Ram Kadam – राम कदम (@ramkadam) October 20, 2021
मुंबई रेव पार्टी मामले में आज मुंबई की स्पेशल कोर्ट आर्यन खान की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुना सकती है। आज इस बात का फैसला हो सकता है कि आर्यन की जमान याचिका मंजूर होती है या खारिज। पिछली सुनवाई में दोनों पक्षों की दलील सुनाने के बाद अदालत ने अपना फैसला 20 अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। 3 अक्टूबर को गिरफ्तार हुए आर्यन खान मुंबई की आर्थर रोड सेंट्रल जेल में बंद हैं।