प्रशांत किशोर को खोजने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम, कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगाया गया होर्डिंग

0

यूपी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा चरम पर आ गया है। बलिया जिले के कांग्रेस नेता ने लखनऊ में पार्टी दफ्तर के बाहर एक होर्डिंग लगाया है। इस होर्डिंग में कहा गया है कि प्रशांत किशोर को खोजने वाले को पांच लाख का इनाम दिया जाएगा।

यूपी विधानसभा चुनावों में कांग्रेसी की सभी रणनीतियां प्रशांत किशोर ने ही बनाई थी। लेकिन इसके बावजूद भी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा। पोस्‍टर लगाये जाने के बाद हालांकि यूपी कांग्रेस के प्रभारी राज बब्‍बर ने उसे फौरन हटवाने का आदेश दे दिया और उन्‍होंने कहा, हार के लिए अभी किसी को भी जिम्‍मेवार नहीं ठहराया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के आस-पास लगे इस तरह के पोस्टरों में पीके को स्वयंभू चाणक्य बताया गया है। पोस्टर जारी करने वाले राजेश सिंह का कहना है कि पीके ने कार्यकर्ता सम्मेलन में 220 सीटों के जीतने का दावा किया है लेकिन 105 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को केवल 7 सीटें मिली हैं। सिंह ने कहा कि इतनी बुरी तरह कांग्रेस की दुर्गति कभी नहीं हुई थी।

उन्‍होंने कहा, पिछले एक साल से हमें बेवकूफ बनाया गया। हम लोगों ने प्रशांत किशोर के हर आदेश को बिना कोई सवाल किये माना। लेकिन यूपी में जिस तरह से कांग्रेस की हार हुई है हमें उनसे हार का जवाब चाहिए। आपको बता दे कि सपा-कांग्रेस गठबंधन में भी प्रशांत ने मुख्य भूमिका रही थी फिर भी कांग्रेस पार्टी को यूपी में मात्र 7 सीटें मिली।

Previous articleWe need to revisit CBFC’s rulebook: Anupam Kher
Next articleRSS never interferes with CM selection, MLAs chose Yogi: Naidu