टोक्यो पैरालंपिक: प्रमोद भगत ने बैडमिंटन पुरुष एकल SL3 में जीता गोल्ड मेडल, मनोज सरकार ने कांस्य पदक पर किया कब्जा

0

टोक्यो पैरालंपिक में प्रमोद भगत ने बैडमिंटन पुरुष एकल SL3 स्पर्धा में कमाल का परफॉर्मेंस कर गोल्ड मेडल जीत लिया है। वहीं, मनोज सरकार ने कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया।

टोक्यो पैरालंपिक

प्रमोद भगत ने ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को फाइनल में एकतरफा अंदाज में हराया। 21-14 से पहला गेम जीतने के बाद दूसरे गेम में ब्रिटिश शटलर ने वापसी की, लेकिन 4-11 से पिछड़ने के बाद प्रमोद ने पलटवार किया और 21-17 से मैच अपने नाम कर लिया। यह भारत का टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में दिन का का दूसरा और कुल चौथा गोल्ड था।

बता दें कि, पैरालिपिंक में बैडमिंटन में भारत को यह पहला गोल्ड मेडल मिला है। सोशल मीडिया पर प्रमोद भगत के गोल्ड मेडल जीतने पर उन्हें खूब बधाई मिल रही है। इस गोल्ड के साथ ही भारत के नाम टोक्यो पैरालिंपिक में अब 16 मेडल आ गए हैं। यह भारत का पैरालिंपिक के इतिहास में अबतक का सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस हैं।

Previous articleSSC Delhi Police SI Result 2019 Declared: SSC ने जारी किया Delhi Police SI का रिजल्ट, ssc.nic.in पर जाकर ऐसे करें चेक
Next articleचुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में तीन और ओडिशा में एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा की; 3 अक्टूबर को होगी मतगणना