सानिया मिर्जा के मां बनने पर भारतीय क्रिकेटर ने पूछा, ‘बच्चा क्रिकेटर बनेगा या टेनिस खिलाड़ी’, शोएब मलिक ने दिया यह जवाब

0

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी व भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने मंगलवार(30 अक्टूबर) की सुबह बेटे को जन्म दिया। सानिया और शोएब की ये पहली संतान है। बता दें सानिया मिर्जा ने अप्रैल 2010 में शोएब मलिक से शादी की थी। शादी के आठ साल बाद उनके घर पहले बच्चे के जन्म की खुशखबरी आई है।

सानिया मिर्जा के पति व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है। शोएब ने ट्वीट कर लिखा, ‘बताते हुए बहुत उत्साहित हूं। लड़का हुआ है और मेरी गर्ल (सानिया) बिल्कुल ठीक हैं और हमेशा की तरह मजबूती से खड़ी हैं। #अलहमदुल्लाह। आपकी दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। हम बहुत शुक्रगुजार हैं।’

इस खबर के साथ ही दोनों खूबसूरत कपल को बधाई संदेश मिलने शुरू हो गए हैं। फिल्म और क्रिकेट जगत से जुड़े कई लोगों ने उन्हें बहुत शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन इस बीच सबसे खास ट्वीट टीम इंडिया के क्रिकेटर और स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने किया। टीम इंडिया के क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने सानिया-शोएब को बधाई देते हुए सार्वजनिक रूप से एक बेहद दिलचस्प सवाल पूछ लिया।

प्रज्ञान ओझा ने ट्विटर पर शोएब-सानिया को बधाई देते हुए लिखा, ‘बेबी ब्वॉय होने पर सानिया मिर्जा और शोएब मलिक को बधाई…अब क्या आप बता सकते हैं कि हमें एक क्रिकेटर मिलने वाला है या टेनिस खिलाड़ी? Just kidding… godbless!’

ओझा के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए सानिया मिर्जा के पति व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने लिखा, वह चाहते हैं उनका बेटा क्रिकेटर और टेनिस खिलाड़ी दोनों ही बने। साथ ही उन्होंने ओझा को उनके बधाई संदेश के लिए धन्यवाद भी कहा। बता दें कि सानिया और शोएब ने अपने बेटे के नाम इजहान मिर्जा मलिक रखा है।

गौरतलब है कि सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह किया था। हालांकि इसके बाद भी सानिया भारत की ओर से ही खेलती हैं। सानिया मिर्जा कई बार कह चुकी हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के आपसी रिश्ते सुलझाने के लिए शोएब से शादी नहीं की हैं। इसके बावजूद आए दिन उनके परिवार और निजी रिश्तों को दो राष्ट्रों की आपसी लड़ाई में घसीट लिया जाता है।

 

Previous articlePriya Ramani’s article brought down my reputation in public eyes: MJ Akbar in Delhi court
Next articleकेंद्रीय बैंक से विवाद के बीच वित्त मंत्रालय ने कहा- RBI की स्वायत्तता जरूरी, रिजर्व बैंक अधिनियम की धारा 7 को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा