जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सोमवार को तीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को उस वक्त हिरासत में ले लिया गया जब वे लाल चौक के क्लॉक टॉवर पर तिरंगा फहराने के लिए बढ़ रहे थे। कार्यकर्ता भारत माता की जय के नारे भी लगा रहे थे।
उल्लेखनीय है कि, आज के ही दिन यानी 26 अक्टूबर 1947 में महाराजा हरि सिंह ने भारत में कश्मीर का विलय करने के हुए समझौता पर हस्ताक्षर किया था। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह सिविल लाइंस इलाके में हाई वोल्टेड ड्रामा देखने को मिला जब सभी दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बंद होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का एक समूह अचानक तिरंगे के साथ क्षेत्र में आया।
भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय और कुपवाडा इकाई की भाजपा जिंदाबाद के नारे लगते हुए लाल चौक की ओर बढ़े, तो वहां तैनात पुलिसकर्मी हरकत में आए। भाजपा कार्यकर्ताओं में एक की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी हम पूरे कश्मीर घाटी में तिरंगा झंडा फहराएंगे। पुलिस भाजपा कार्यकताओं को पकड़ने के आगे बढी और उन्हें झंडा फहराने से रोक दिया तथा एक निजी वाहन से सभी को लेकर चली गई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और पीएजीडी (गुपकार घोषणा) के सदस्यों को संदेश देना चाहते हैं कि कश्मीर में केवल तिरंगा फहराया जाएगा। बता दें कि, रिहाई के बाद मुफ्ती ने बीते दिनों बयान दिया था कि जब तक घाटी में आर्टिकल 370 के निरस्त प्रावधान दोबारा लागू नहीं हो जाते, वह कोई भी झंडा नहीं थामेंगी।
श्रीनगर के लाल-चौक पर BJP कार्यकर्ता तिरंगा फहराने की कोशिश कर रहे थे….पुलिस ने रोका और गिरफ़्तार कर लिया..!!! पर क्यों? @JmuKmrPolice pic.twitter.com/jIOhoFHn1Q
— Manak Gupta (@manakgupta) October 26, 2020
सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के तिरंगे को लेकर दिए गए बयान की निंदा करते हुए कहा है कि तिरंगे का अपमान बिल्कुल अस्वीकार्य है। जावडेकर ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “महबूबा मुफ्ती के बयानों की हम भर्त्सना करते हैं। तिरंगे का अपमान बिल्कुल अस्वीकार्य है। तिरंगा भारत की शान है, तिरंगा भारत की पहचान है।”
महबूबा मुफ्ती के बयानों की हम भर्त्सना करते हैं। तिरंगे का अपमान बिल्कुल अस्वीकार्य है। तिरंगा भारत की शान है, तिरंगा भारत की पहचान है।
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) October 26, 2020